Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विशाल का नया गीत ‘वो चांद कहां से लाओगी‘ हो रहा वायरल :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

विशाल का नया गीत ‘वो चांद कहां से लाओगी‘ हो रहा वायरल :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
urvashi-mohsin-1606396194

इस साल की शुरुआत में गीत ’आज भी’ की भारी सफलता के बाद गायक-संगीतकार विशाल मिश्रा और वायरल ओरिजिनल्स आपके लिए लेकर आये हैं – ’वो चांद कहां से लाओगी’। विशाल द्वारा खुद गाया और बनाया गया यह मधुर गीत हर उस व्यक्ति के दिल को छू लेगा जिसने किसी रिश्ते में प्रेम और विश्वासघात का अनुभव किया है। म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भारतीय टेलीविजन के दिलपसंद मोहसिन खान ने अभिनय किया है। मनोज मुंतशिर ने बड़ी खूबसूरती से इस गीत के बोल लिखे हैं, जिसमें टूटे दिल वाले प्रेमी की तकलीफ और दर्द भरी भावनाओं को दर्शाया गया है, जो उनके रिश्ते और साथ बिताये गये समय के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं।

वो चांद कहां से लाओगी (Where will she bring the moon) का वीडियो एक ऐसे जोड़े की कहानी बताता है, जो बड़े शहर में एक सफल करियर बनाने के मकसद से जाता है, जहां प्रेमिका उर्वशी रौतेला अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने साथी मोहसिन खान के प्यार को छोड़ देती है। आरिफ खान ने अपने खूबसूरत निर्देशन से प्यार होने, दिल टूटने और फिर से जिंदगी शुरू करने की कहानी को दर्शाया है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी और अंत में उनकी आंखें नम कर देगी। प्रेम में मिले कुछ धोखे कई बार आपको तकलीफ भूलने और भविष्य में सफल होने में मदद करते हैं और ऐसे तरीके से आपके घाव भरते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

Woh Chaand Kahan Se Laogi: Mohsin Khan-Urvashi Rautela's painful song  released: मोहसिन खान-उर्वशी रौतेला का दर्दभरा गाना 'वो चांद कहां से लाओगी'  रिलीज - India TV Hindi News

अपने विचारों को साझा करते हुए, विशाल मिश्रा कहते हैं – “मैंने हमेशा अपने संगीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में विश्वास किया है और वायरल ओरिजिनल्स के साथ अपना अगला गीत लाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। वो चांद कहां से लाओगी मेरे दिल के बहुत करीब है और मेरा एक विशेष गीत है जो मेरे अपने अनुभवों से उपजा है। यह दुनिया के सभी भावुक लोगों के लिए समर्पित है, जिनके दिल में ऐसी भावनाएं हैं, जिन्हें वे व्यक्त नहीं कर सकते। मैं इसे सिर्फ भाषा और अभिव्यक्ति दे रहा हूं। यह मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है, जहां उर्वशी और मोहसिन ने गीत के मायनों को दर्शाने और व्यक्त करने का अद्भुत काम किया है और इसके साथ पूरा न्याय किया है। यह गीत अब सबका है और मुझे आशा है कि आप सभी इसे उतना ही प्यार देंगे जितना आपने मेरे पिछले गीतों को दिया है।

WOH CHAAND KAHAN SE LAOGI LYRICS - VISHAL MISHRA - LyricsBELL

अपने विचार व्यक्त करते हुए, यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया एंड साउथ एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी, विनीत ठक्कर ने कहा, “यह गीत संभवत 2020 में नॉन-फिल्मी संगीत के क्षेत्र में सबसे बड़ी पहल है। विशाल एक बेहद प्रतिभाशाली गायक-गीतकार और मनोज मुंतशिर के साथ उनका मेल हमेशा एक नया पैमाना सेट करता है। वीडियो में उर्वशी और मोहसिन दोनों ने शानदार प्रदर्शन दिया है। वायरल ओरिजिनल्स में, हम वो चांद कहां से लाओगी को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं और बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गाना दुनिया भर में लाखों दिलों को छू जाएगा।”

वायरल ओरिजिनल्स के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए, उर्वशी रौतेला ने कहा, “वायरल ओरिजिनल्स द्वारा इस अद्भुत गीत वो चांद कहां से लाओगी में शामिल होने पर मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। विशाल मिश्रा ने इसे बड़ी खूबसूरती से गाया है और इस भावपूर्ण गीत की रचना की है। वह हमेशा अपने गीतों में कुछ जादू करते हैं और उन्हें गहरी भावनाओं और जुनून के साथ गाते हैं। मोहसिन एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और उनके साथ काम करना अच्छा लगा। गीत रिलीज हो गया है और मैं लोगों की प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा कर रही हूं, जो मुझे यकीन है कि सकारात्मक होंगी, और लोग इसे पसंद करेंगे!“

गाने के रिलीज होने पर उत्साह से भरे, मोहसिन खान ने कहा, “वो चांद कहां से लाओगी एक बड़ा ही भावुक गीत है और यह ऐसे हर व्यक्ति को अपना सा लगेगा, जिसने अपने प्रियजनों से विश्वासघात पाया हो। उर्वशी रौतेला के साथ यह मेरा पहला काम था और उनके साथ अभिनय करने का अनुभव शानदार रहा। विशाल की आवाज़ हर ट्रैक में जादू पैदा करती है और मुझे हमेशा से उनके गाने पसंद हैं। मुझे इस गीत का हिस्सा होने और वायरल ओरिजिनल्स के साथ फिर से काम करने की खुशी है।

S

Post navigation

Previous: ‘बच्चन पांडे’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी :-
Next: जन्मदिन की बधाईया कभी आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी यामी गौतम, फिल्मों में आजमाई किस्मत :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.