Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

लखनऊ के सांसद और भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ के दौरे पर हैं. जहां सोमवार को राजनाथ सिंह लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. जिनमें पुराने लखनऊ में बने दो फ्लाईओवर और किसान पथ की मौजूदा स्थितियों पर निरीक्षण किया.

आपको बता दें कि राजनाथ सिंह के ही दिशा निर्देश पर लखनऊ में दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था, जिसका कुछ दिनों पहले ही लोकार्पण हुआ था. उस मौके पर राजनाथ सिंह वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. राजनाथ सिंह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनका स्वागत करने मंत्री महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुल्तानपुर रोड पर जाकर किसान पथ के विकास कार्यों का जायजा लिया. इसके बाद वह टेढ़ी पुलिया जाएंगे फिर लाल कुआं होते हुए मीना बेकरी फ्लावर का निरीक्षण किया. इसके बाद राजनाथ सिंह 1:00 बजे अपने सरकारी आवास पर लौटेंगे. यहां पर वह नेताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे. रात 8:00 बजे तक राजनाथ सिंह के तमाम कार्यक्रम ही प्रस्तावित है. जिसके बाद रात वो दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Defence Minister Rajnath Singh Lucknow Visit : Rajnath Singh inspected  Outer Ring Road in Lucknow

लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा था कि वे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे और हमेशा समाज में भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया. मौलाना कल्बे सादिक एक नेक और अजीम शख्सियत थे. मैं उनके परिवार और चाहने वालो के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी सरकार द्वारा आपाधापी में लाया गया है धर्म परिवर्तन का अध्यादेश : बसपा प्रमुख मायावती
Next: ईरान के परमाणु वैज्ञानिक को ‘रीमोट-कंट्रोल गन से मारा गया क्या इसराइल भी है इसमें शामिल :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.