Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिका में कोरोना से हुए भयावह हालात, 1 सप्ताह में हुई 10 हजार लोगों की मौत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अमेरिका में कोरोना से हुए भयावह हालात, 1 सप्ताह में हुई 10 हजार लोगों की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
5fc7263b003f9

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं और पिछले 1 सप्ताह के दौरान ही कोरोना संक्रमण से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 2.70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.37 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,70,481 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,37,09,452 हो गई है।
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 34,662 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 17,083 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 19,275 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में कोविड-19 से एक सप्ताह में 10 हजार लोगों की मौत - uttamhindu

टेक्सास में इसके कारण 22,114 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 18,679 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स में 10,748 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 10,504 लोगों की मौत हुई है। इस बीच ऐसी उम्मीद जताई जा रही है दवा कंपनी मॉडर्ना और फाइजर द्वारा विकसित की गई कोरोना वैक्सीन की एक खेप को इस वर्ष के अंत तक अमेरिका के हर प्रांत में वितरित कर दिया जाएगा। इससे पहले मॉडर्ना ने अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) से कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी मांगी है।

2.70 लाख से अधिक लोगों की मौत : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 2.70 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 1.36 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल :-
Next: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर क्या कह रहे हैं देश के अन्य राज्यों के किसान जानिये :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.