Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान बुरेवी का खतरा, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान बुरेवी का खतरा, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
storm-3-10-1606790616-460425-khaskhabar

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर मंगलवार को चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ का रूप लिया और 2 दिसंबर को इसके श्रीलंकाई तट को पार करने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है।
-विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा।
-विभाग ने पहले कहा था कि दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में तीन दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

After Nivar, cyclone Burevi to affect Tamil Nadu, Kerala-m.khaskhabar.com

केरल के दक्षिणी जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलाप्पुझा में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं कोट्टायम, इडुक्की और एनार्कुलम जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
-मछुआरों को एक दिसंबर की रात से दक्षिण पूर्व तथा पास के लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में तथा दो दिसंबर से अगले 24 घंटे के लिए पूर्वी श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु-केरल के तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म अभिनेता सनी देओल कोरोनावायरस से संक्रमित :-
Next: चीन की चिंता को बढ़ाएगा भारत, अरुणाचल प्रदेश में करेगा बहुउद्देश्यीय जलाशय का निर्माण :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.