Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पानी पीने के नियम, कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए पानी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पानी पीने के नियम, कब और कितनी मात्रा में पीना चाहिए पानी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (14)

अच्छी सेहत के लिए यूं तो दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीना जरूरी है लेकिन पानी पीते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक पानी पीने के कुछ नियम हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। चलिए जानते हैं पानी पीने से जुड़े कुछ ऐसे नियम, जो हर किसी को पता होने चाहिए।
कब, कितना और कैसे पीएं पानी?
सुबह उठने के बाद खाली पेट पीएं 1 गिलास पानी।
भोजन करने के 1 घंटा पहले 1 गिलास
दिनभर में जरूरी है 8-9 गिलास पानी पीना
खड़े होकर पानी पीने से होते हैं ज्वाइंट्स कमजोर
घूंट-घूंट कर पीएं पानी
कब नहीं पीना चाहिए पानी

पानी को गलत मात्रा में और गलत तरीके से पीने से होने वाली समस्याएँ - Jankari  News
फल खाने के बाद
गर्म भोजन, फल जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी।
एक्सरसाइज करने के बाद
एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इस दौरान शरीर का तापमान बदलता है।
तले हुए भोजन के बाद
चिकने या तला हुआ भोजन करने के बाद भी पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा मूंगफली खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए।
गर्म दूध या चाय पीने के बाद
गर्म दूध व चाय और धूप से आने के तुरंत बाद पानी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक है।
कितना जरूरी है पानी?
पेट की परेशानियां रहती हैं दूर
रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है, जिससे आप कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं।
लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद
सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर में भरपूर पानी पीना भी जरूरी है।
दूर होता सिरदर्द
शोध के मुताबिक, सिरदर्द के 90: मामले शरीर में पानी की कमी के कारण होते हैं। ऐसे में बेहतर होगा है कि आप दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूरी पीएं।
ग्लोइंग स्किन
पानी पीने से त्वचा में मौजूद विषैले टॉक्सिंस निकल जाते हैं। साथ ही इससे त्वचा को नमी भी मिलती है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती हैं। इतना ही नहीं, अगर आप भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे त्वचा संबंधी बीमारियां भी दूर रहेगी।
इम्यून सिस्टम
पानी से विषैले तत्व पसीने व यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकालता है,घ् जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इतना ही नहीं, इससे वजन भी कंट्रोल में रहता ही।
सुस्ती होती दूर
थका या सुस्त महसूस कर रहे हैं तो पानी पीएं। इससे रक्त में अधिक लाल रक्त कोशिकाओं के कारण अधिक ऑक्सीजन प्राप्त होता है और ऊर्जा मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि यह बॉडी के टेंप्रेचर के मुताबिक शरीर में पहुंचे।
हार्ट अटैक का खतरा भी होता है कम
सोने जाने से पहले पानी पीने की आदत बहुत अच्छी है। हर रोज बेड पर जाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं इससे हार्टअटैक का खतरा कम होता है।
हाई ब्लड प्रैशर
जिन लोगो को हाई ब्लड प्रैशर की समस्या रहती है,उन्हें नहाने के पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। इसे रक्त चाप कम करने में मदद मिलती है।

Post navigation

Previous: दवा नहीं, घरेलू नुस्खों से करें जिद्दी सिरदर्द की छुट्टी :-
Next: पैरों में रहती है सूजन तो घर पर करें इलाज, तुरंत मिलेगा आराम :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.