Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

तेहरान ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें उसके परमाणु संयंत्रों के संयुक्त राष्ट्र द्वारा निरीक्षण पर रोक का प्रावधान है। इसमें यह भी कहा गया है कि 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय देश यदि तेल संबंधी पाबंदियों से राहत नहीं देते तो सरकार यूरेनियनम संवर्धन बढ़ाएगी। विधेयक पर चर्चा के लिए मतदान को पिछले महीने एक प्रसिद्ध ईरानी परमाणु विज्ञानी की हत्या के बाद चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी

 

इस विधेयक को कानून बनने से पहले अभी कई अन्य स्तरों से गुजरना होगा। सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि 290 सदस्यीय सदन में 251 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया जिसके बाद कई ने ‘अमेरिका मुर्दाबादश् और ‘इजराइल मुर्दाबादश् के नारे लगाने शुरू कर दिए। विधेयक में यूरोपीय देशों को ईरान के प्रमुख गैस और तेल क्षेत्र पर पाबंदियों में ढील के लिए तीन महीने का समय देने का प्रावधान है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकपक्षीय तरीके से परमाणु समझौते से समर्थन वापस ले लिया था और ईरान पर पाबंदियां लगा दीं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग :-
Next: जलवायु समझौते के पक्ष में बाइडेन, फिर से शामिल होने के फैसले पर की चर्चा :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.