Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जलवायु समझौते के पक्ष में बाइडेन, फिर से शामिल होने के फैसले पर की चर्चा :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

जलवायु समझौते के पक्ष में बाइडेन, फिर से शामिल होने के फैसले पर की चर्चा :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु नीति को लेकर बैठक में पदग्रहण के बाद पहले दिन ऐतिहासिक पेरिस समझौते में फिर से शामिल होने के अपने फैसले पर चर्चा की और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाने को अत्यावश्यक बताया। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जलवायु परिर्वतन संबंधी विभागों के कर्मियों के साथ सोमवार को डिजिटल बैठक में दोहराया कि वह जलवायु परिवर्तन से निपटने को अहम राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता बनाना सुनिश्चित करना चाहते हैं।

अमेरिकी चुनाव: जो बिडेन और कमला हैरिस ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं - joe  biden and kamala harris wish navratri to hindus-mobile

 

बाइडेन ने जलवायु परिर्वतन से निपटने संबंधी लक्ष्यों की ओर बढऩा अत्यावश्यक बताया। इस बैठक में नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी बाइडन के साथ शामिल हुईं। इस बैठक में बाइडन की जलवायु संबंधी व्यापक एवं महत्वाकांक्षी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के तरीकों पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि बाइडन के कार्यालय के पहले दिन पेरिस समझौते में फिर से शामिल होने के उनके फैसले समेत कई मामलों पर चर्चा की गई। अमेरिका चार नवंबर को पेरिस जलवायु संधि से औपचारिक रूप से अलग हो गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कटौती से संबंधित इस ऐतिहासिक करार से अमेरिका को अलग करने का अपना इरादा 2017 में प्रकट किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी :-
Next: चीन की तिब्बत में भारत के खिलाफ नई साजिश, बांग्लादेश की भी बढ़ेगी टेंशन :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.