Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीएसएफ के जवान ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये ना लेकर, दुल्हन के माता-पिता से दहेज के रूप में लिया एक नारियल लिया..
  • देश

बीएसएफ के जवान ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये ना लेकर, दुल्हन के माता-पिता से दहेज के रूप में लिया एक नारियल लिया..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yuguyuy

बीएसएफ के जवान ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये लौटा दिए. इसके बदले उन्होंने 11 रुपये और दुल्हन के माता-पिता से दहेज के रूप में एक नारियल लिया. उनके इस कदम के लिए खूब तारीफ हो रही हैं. दूल्हा जितेंद्र सिंह खुश हैं कि उसकी दुल्हन एलएलबी और एलएलएम ग्रेजुएट है और पीएचडी कर रही है. जीतेंद्र के माता-पिता का कहना है कि वो दुल्हन को आगे पढ़ाएंगे और बड़ा अफसर बनाएंगे.

पिता के करोड़ों के बिजनेस को छोड़ घर से भागा बेटा, होटल में मांजे बर्तन तो आनंद महिंद्रा ने दिया ये Offer

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, 8 नवंबर को शादी के दौरान जब दुल्हन के 59 वर्षीय पिता ने दूल्हे जितेंद्र को शगुन के तौर पर 11 लाख रुपये से भरा थाल सौंपा तो दूल्हे ने हाथ जोड़ लिए. साथ ही पैसों से भरा थाल वापिस लौटा दिया. इसके बाद दुल्हन के पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. दूल्हे ने कहा, ”चंचल (दुल्हन) राजस्थान न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही है और अगर वह मजिस्ट्रेट बन जाती है, तो मेरे परिवार के लिए पैसे से ज्यादा ये मूल्यवान होगा.”

दुल्हन के पिता गोविंद सिंह शेखावत ने कहा, ”जैसे ही पैसे वापिस लौटा दिए गए तो मैं घबरा गया था. मुझे शुरुआत में लगा कि दूल्हे का परिवार कहीं शादी की व्यवस्था से नाखुश तो नहीं. लेकिन बाद में हमें पता चला कि परिवार दहेज के सख्त खिलाफ था.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसा में बेकाबू कार चालक ने चार को कुचला,मची चीख पुकार
Next: व्हाट्सएप यूजर्स भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, लॉन्च हुआ Facebook Pay

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.