Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कश्‍मीर में आतंकी भेजना चाहते हैं तुर्की के राष्ट्रपति :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

कश्‍मीर में आतंकी भेजना चाहते हैं तुर्की के राष्ट्रपति :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
turki3-1607012322

तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने पाकिस्तान के प्रति अपना प्रेम एक बार फिर जाहिर कर दिया है। खबरों के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति एर्दोगन कश्मीर में

भारत
के खिलाफ आतंकी सहायता लेने की योजना बना रहे हैं। हालां‍कि इससे पहले भी वे कई बार संयुक्त राष्ट्र के मंच से कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन कर चुके हैं।
खबरों के मुताबिक, ग्रीस के एक प्रसिद्ध पत्रकार ने अपनी रिपोर्ट में तुर्की के राष्ट्रपति के नापाक इरादों को सामने रखा है। रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की सरकार सीरिया के विद्रोही आतंकियों को कश्मीर भेजने की योजना बन रही है। इसके लिए तुर्की के अधिकारियों ने कई आतंकी गुटों से बात भी की है।

ग्रीस पत्रकार का दावा- तुर्की राष्ट्रपति सीरिया से कश्मीर में भेजने जा रहे हैं  आतंकी | Greece journalist claims Turkish President Erdogan send terrorists  from Syria to Kashmir - Hindi ...

ग्रीस की न्यूज वेबसाइट Pentapostagma पर प्रकाशित अपने लेख में एंड्रियास माउंटजौरौली ने लिखा है कि सीरियन नेशनल आर्मी मिलिशिया के सुलेमान शाह ब्रिगेड्स के कमांडर मुहम्मद अबू इम्सा ने कुछ दिन पहले ही अपने साथी मिलिशिया सदस्यों से कहा है कि तुर्की यहां से कश्मीर में अपने कुछ यूनिट्स को तैनात करना चाहता है।

अबू इम्सा ने कहा कि कश्मीर जाने वाले आतंकियों को तुर्की की तरफ से 2000 डॉलर की राशि भी दी जाएगी। तुर्की के अधिकारी सीरिया के अन्य हथियारबंद गिरोहों से इस बारे में बात कर रहे हैं। तुर्की ने आर्मीनिया के साथ लड़ाई में खुलकर अजरबैजान का साथ दिया था।

तुर्की ने सीरिया में अपने सहयोगी आतंकी संगठन के लड़ाकों को काराबाख में लड़ाई के लिए तैनात भी किया था। राष्ट्रपति एर्दोगन पाकिस्तान की सहायता से ग्रीस की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करना चाहते हैं।

खुद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने इसकी पुष्टि की थी। ‘किलिंग मशीन’ कहे जाने वाले इन आतंकवादियों को मुस्लिम देश अजरबैजान के पक्ष में ईसाई देश आर्मीनिया से युद्ध के लिए काफी पैसा भी दिया गया था।

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के एक गांव में 1 सप्ताह में 66 ग्रामीण हुए Corona से संक्रमित :-
Next: कमजोर पड़ा बुरेवी, आज तमिलनाडु तट करेगा पार :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.