Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आईआईएम इंदौर ने किया सैनिटरी पैड से जुड़े अनूठे डिजिटल कीर्तिमान का दावा :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आईआईएम इंदौर ने किया सैनिटरी पैड से जुड़े अनूठे डिजिटल कीर्तिमान का दावा :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_11_2020-iim_indore17

देश में मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाएं तोड़ने के लिए इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने करीब 1000 लोगों के वीडियो को जोड़कर अनूठी श्रृंखला बनाई है। इसमें अलग-अलग उम्र के लोग सैनिटरी पैड आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस कारनामे को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल कीर्तिमान के रूप में दर्ज कराने की कवायद जारी है।
आईआईएम इंदौर के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि संस्थान में हर साल आयोजित होने वाले प्रबंधन और सांस्कृतिक उत्सव आइरिस के तहत इस कारनामे को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हालांकि इस बार कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते इसे पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

IIM Indore students making videos taking sanitary pads in hand to break  hesitation

आइरिस की समन्वयक प्रिया अरोरा ने बताया कि मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 1000 लोगों ने अपने वीडियो बनाकर भेजे हैं। इनमें वे सैनिटरी पैड आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया, वीडियो श्रृंखला बनाने के अभियान की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग आयु वर्गों के स्त्री-पुरुषों ने हिस्सा लिया है।अरोरा ने बताया कि इस कारनामे को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल कीर्तिमान के रूप में दर्ज कराने के लिए आईआईएम इंदौर की ओर से ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के सामने दावा पेश किया गया है। उन्होंने बताया, हमारे इस दावे को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ परख रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज :-
Next: नींबू मिर्ची से लेकर काली बिल्ली तक, दुनिया अंधविश्वास से आगे निकल आई है : जितेन लालवानी :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.