Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुरादाबाद : अंतर-धार्मिक विवाह के मामले में 2 भाई गिरफ्तार :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुरादाबाद : अंतर-धार्मिक विवाह के मामले में 2 भाई गिरफ्तार :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

मुरादाबाद में पुलिस ने धर्म परिवर्तन से संबंधित उत्तर प्रदेश में लागू किए गए नए कानून के तहत एक मुसलमान युवक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। युवक हिंदू युवती के साथ किए गए विवाह को रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज कराने पहुंचा था।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता जोड़े से पूछ रहे हैं कि क्या युवती ने धर्म परिवर्तन के अपने इरादे को लेकर स्थानीय जिलाधिकारी को अवगत कराया है? जो कि नए कानून के मुताबिक आवश्यक है।

मुरादाबाद: दबंगों ने ईंट-पत्थरों से की दलित पिता-पुत्र की हत्या, बेटी ने  भागकर बचाई जान

कांठ पुलिस थाने के एसएचओ अजय गौतम ने कहा कि युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। युवती ने कहा कि वह बालिग है और उसने अपनी इच्छा से कुछ महीने पहले युवक से विवाह किया था। हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने अपना धर्म परिवर्तन किया है अथवा नहीं।

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के युवक राशिद की युवती से देहरादून में मुलाकात हुई थी जो कि बिजनौर की है। युवती देहरादून में पढ़ाई कर रही थी जबकि राशिद काम करता है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची थी। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 नवंबर को विवाह की खातिर जबरन या झूठ बोलकर धर्म परिवर्तन के मामलों से निबटने के लिए विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020 को मंजूर किया था जिसके अंतर्गत दोषी व्यक्ति को 10 साल तक की कैद हो सकती है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 नवंबर को इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कन्नौज में किसान यात्रा से पहले लखनऊ में अखिलेश यादव का आवास एरिया सील, भारी पुलिस तैनात :-
Next: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी हुए कोरोना से संक्रमित :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.