Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश को मिला बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मध्य प्रदेश को मिला बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री दो दिवसीय ‘वर्चुअल फिक्की ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट पहली बार वेबिनार के माध्यम से खेल एवं फिटनेस प्रदर्शनी आयोजित की गई। साथ ही फिक्की द्वारा भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों के लिए खेल पुरस्कार भी दिया गया।

 

मध्य प्रदेश को मिला बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड - Bhavtarini

 

मध्यप्रदेश को मिला बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड के लिए चुना गया है। मप्र की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य वर्तमान में खेलों में चेंज मेकर बनकर उभरा है। पहले मध्य प्रदेश का नाम खेल के क्षेत्र में ना के बराबर था, परंतु आज प्रदेश ने खेलों में विशेष पहचान बना ली है।राज्य में ओलंपिक खिलाड़ी, बेहतर अधोसंरचना, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ और प्रशिक्षक उपलब्ध हैं।हमने साबित कर दिया कि राज्य सरकार भी खेलों में चेंज मेकर बन सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 19 विभिन्न खेल अकादमियां संचालित हैं। वर्ष 2006 में जब पहली महिला हॉकी अकादमी की शुरुआत हुई थी, तब महिला हॉकी ज्यादा लोकप्रिय नहीं थी। वर्तमान भारतीय महिलाओं की टीम में लगभग 60 प्रतिशत खिलाड़ी मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी की हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। प्रदेश लगातार विभिन्न खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर रहा है। वर्तमान में हम प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के मेंटल वैलनेस, स्पोर्टस साइंस आदि पर अंतर्राष्ट्रीय लॉफबोरॉ यूनिवर्सिटी के समन्वय से प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न टैलेंट सर्च कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजीजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। किरण रिजीजू ने कहा कि भारत की जीडीपी को बदलने में स्पोर्टस इंडस्ट्री एक अहम किरदार निभा सकती है। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति के अभाव ने हमें धीमा कर दिया है। खेल को रोजगार और राजस्व देने के मामले में दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक माना जाता है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया’’ का सपना पूरा करने के लिए हमें खेलों के प्रति व्यक्तिगत मानसिकता भी विकसित करनी होगी। सिर्फ राज्य के योगदान से नहीं लोगों की भागीदारी से भी एक स्पोर्टिंग देश बनाया जा सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने के भाव में गिरावट, चांदी के दाम भी गिरे, जानिए आज के भाव :-
Next: किसानों को समर्थन देने पहुंचे राजनाथ सिंह? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.