Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्‍ली में बारिश से चमकी ठंड, मौसम में बदलाव से कई राज्‍यों में गिरा तापमान :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्‍ली में बारिश से चमकी ठंड, मौसम में बदलाव से कई राज्‍यों में गिरा तापमान :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
default_4716215_835x547-m

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज सुबह से ही दिल्‍ली में बारिश शुरू हो गई है। कल भी इसी तरह बारिश के संभावना जताई जा रही है। इससे वायु की गुणवत्‍ता में भी सुधार होगा। इससे अलावा देश के कई राज्‍यों में बारिश, मावठा, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में गिरावट आई, जिससे ठंड और ज्‍यादा चमकने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी रात्रि का तापमान अधिक रहा और कई स्थानों पर बादल छाए रहे। उदयपुर, जयपुर कोटा और बीकानेर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया

Weather Change In Delhi Ncr, Low Rain, Thunderstorm, Monsoon - मौसमः दिल्ली-एनसीआर  में सुहावना हुआ मौसम, हल्की बारिश के साथ चलने लगी ठंडी हवाएं | Patrika News

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में शुक्रवार रात से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं मावठा गिरने की भी खबर है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक आज बारिश की संभावना है।

आगामी 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ पड़ सकती है। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश हुई। कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी बिहार और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मेघालय, त्रिपुरा और पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बढ़ गया प्रभु श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या का दायरा,343 गांव और हुए शामि :-
Next: जज ने कोरोना वैक्सीन को कहा ‘शैतान का टीका’, मच गया बवाल :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.