Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • करनाल और अंबाला के टोल प्लाजा को किसानों ने टोल फ्री किया :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

करनाल और अंबाला के टोल प्लाजा को किसानों ने टोल फ्री किया :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_12image_09_33_135686965tollplaza-ll

कृषि कानून वापस लेने पर अड़े किसान संगठनों ने आज से आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलन का आज 17वां दिन है। सिंघू बॉर्डर, टिगरी बॉर्डर समेत कई स्थानों पर यातायात ठप है। किसान आज से दिल्ली-जयपुर और आगरा हाईवे जाम करने की तैयारी कर रहे हैं। -देश के कोने-कोने से दिल्ली आ रहे हैं किसान।
-हरियाणा के करनाल और अंबाला के शंभू टोल प्लाजा को किसानों ने टोल मुक्त किया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि लंदन और बर्मिंघम में भारतीय मिशनों के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर परिसरों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की।

किसान आंदोलन: आधी रात टोल प्लाजा पर पहुंचे किसान, आज सारा दिन नहीं कटेगी  कोई पर्ची - farmers arrive at toll plaza at midnight

-भारत में नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और बर्मिंघम स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर इस हफ्ते प्रदर्शन होने के बाद यह बयान आया है।
-भारतीय उच्चायोग के प्रवक्ता ने लंदन में हुए प्रदर्शन के बारे में कहा, ‘यह शीघ्र ही स्पष्ट हो गया था कि भारत विरोधी अलगाववादियों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, जिन्होंने भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन की आड़ में भारत विरोधी एजेंडा चलाने का प्रयास किया।‘
-खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ द्वारा किए गए प्रदर्शन के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘हम अपने राजनयिक परिसरों की सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।‘ हरियाणा के फरिदाबाद में सभी 5 टोल प्लाजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। दंगा निरोधक दस्ते के साथ ही करीब 3500 पुलिस कर्मी भी तैनात।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलबीर. एस. राजेवाल ने कहा है कि हम 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर रोड ब्लॉक करेंगे।
-राजेवाल ने साफ किया है कि किसानों का ट्रेन रोकने का कोई इरादा नहीं है। -किसान अब 12 दिसंबर को देशभर के टोल नाकों को फ्री करने की तैयारी में हैं।
-किसान आज आगरा हाईवे भी जाम करेंगे
-14 दिसंबर को किसान देशभर में बीजेपी नेताओं के घेराव से लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की भी योजना है।

Post navigation

Previous: जज ने कोरोना वैक्सीन को कहा ‘शैतान का टीका’, मच गया बवाल :-
Next: दुनियाभर में 7 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 15 लाख से ज्यादा की मौत :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.