Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे वाराणसी को सौगात बन रहा भव्‍य रुद्राक्ष
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • राज्य
  • विदेश

नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे वाराणसी को सौगात बन रहा भव्‍य रुद्राक्ष

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Rudraksh-Convention-Centre-1607766037

बाबा विश्‍वनाथ की धरती वाराणसी में जल्‍द ही कन्‍वेंशन सेंटर की अलौकिक छटा देखने को मिलेगी. रुद्राक्ष नाम के इस कन्‍वेंशन सेंटर में अब सैलानी गीत संगीत, नाटक और प्रदर्शनियों का लुत्‍फ उठा सकेंगें.

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि जापान और भारत की दोस्‍ती वाराणसी को ऐसे नायाब तोहफे से नवाजेंगें जिसके सभी कायल रहेंगे. साल 2015 में जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो के साथ आए थे तब ही इस भव्‍य कन्‍वेंशन सेंटर की नींव पड़ गई थी. अद्भुत काशी की झलक लिए इस कन्‍वेंशन सेंटर का नाम भी रुद्राक्ष है. इस कन्‍वेंशन सेंटर में 108 रुद्राक्ष के दानों को जड़ा गया है जो इसको और भी भव्‍य बनाता है.

बता दें कि तीन एकड़ में बनने वाले कन्‍वेंशन सेंटर की लागत 186 करोड़ है. इस कन्‍वेंशन सेंटर में ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल से लेकर एक विशाल हॉल होगा. जिसमें वियतनाम से मंगाई गई बेहतरीन कुर्सियों पर 1,200 लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम का लुत्‍फ उठा सकेंगे.

रुद्राक्ष में 120 गाड़ियों की पार्किंग बेसमेंट में हो सकती है. दिव्यांगों के लिए यहां विशेष इंतज़ाम किए गए हैं जिसके तहत दोनों दरवाजों के पास 6 -6 व्हील चेयर का इंतजाम है. आधुनिक ग्रीन रूम भी बनाया गया है जिसमें 150 लोगों की क्षमता वाले दो कॉन्‍फ्रेंस हॉल व गैलरी भी शामिल हैं जो दुनिया के आधुनिकतम उपकरणों से लैस है।

रुद्राक्ष को तैयार करने का पूरा काम जापान की फुजिता कॉर्पोरेशन नाम की कंपनी कर रही है. जापानी कंपनी इंटरनेशनल कार्पोरेशन एजेंसी द्वारा रुद्राक्ष की फंडिग की गई है. इस भव्‍य इमारात को डिजाइन भी जापान की कंपनी ओरिएण्टल कंसल्टेंट ग्लोबल ने किया है.

रुद्राक्ष में जैपनीज़ गार्डन होगा और 110 किलोवाट की ऊर्जा के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है. यहां पर वीआईपी रूट और उनके आने का रास्ता भी अलग है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को नए साल में नई सौगात देंगें. रुद्राक्ष का निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ जो साल 2021 में पूरा हो जाएगा. इस कन्‍वेंशन सेंटर को सुविधाओं से लैस रखने के लिए विदेशी कंपनियों के उपकरणों को लगाया जा रहा है.

रुद्राक्ष को वातानुकूलित रखने के लिए इसमें इटली के उपकरणों को लगाया गया है. निर्माण और उपयोग की चीजों को देखते हुए इसको ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट की ओर से तीसरी ग्रेडिंग मिली है.

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : किसानो ने की राजनाथ से मुलाकात खोला दिल्ली-नोएडा बॉर्डर
Next: UPSC भर्ती 2020: मंत्रालयों में रिक्तियों के लिए ऐसे करे आवेदन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.