Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दरभंगा के पकड़ी में डकैती, सात लाख नकदी सहित लाखों के जेवरात की बदमाशों ने की लूट
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

दरभंगा के पकड़ी में डकैती, सात लाख नकदी सहित लाखों के जेवरात की बदमाशों ने की लूट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_12_2020-darbhanga_robbery_21175409

जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र के पकड़ी में बुधवार की देर रात बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम देकर सात लाख नकदी सहित लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने घर के कई लोगों को बंधक बनाए रखा। विरोध करने पर गृहस्वामी के ऊपर रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने दस राउंड से ज्यादा फायरिंग की। इसके बाद सभी बदमाशा आराम से पैदल चलते बने। सूचना पर थानाध्यक्ष रामनारायण पासवान सदल पहुंचकर मामले की जांच की। मौके से दो खोखा बरामद किया। बताया मामले को लेकर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेला पोहद्दी गांव के पांच लोगों को आरोपित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इधर, जख्मी गृहस्वामी विंदेश्वर यादव के पुत्र जयशंकर यादव (30) को अस्पताल में भती कराया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बुधवार की रात 11.50 बजे अचानक हथियार से लैश होकर दस बदमाश पहुंचे। चार परिवारों के आंगन के बीच विदेंश्वर यादव के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। हालाकि, कोई विरोध नहीं करे इसे लेकर सभी घरों के दरवाजा के सामने बदमाश हथियार लेकर तैनात हो गए। इस कारण कोई चाहकर न तो बाहर निकल पाए और न ही हल्ला करने की हिम्मत की।

इस बीच विदेंश्वर यादव के पुत्र जयशंकर के कमरे में रखें ट्रंक, बक्सा आदि में लगे तालों को देखकर बदमाशों ने चाभी की मांग की। विरोध करने पर जयशंकर के ऊपर बदमाशों ने रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसी रॉड से ताला पर प्रहार कर तोड़ डाला। ट्रंक से सात लाख रुपये नकदी, लाखों के जेवरात आदि लूटकर सभी बदमाश फायरिंग करते पैदल ही फरार हो गए। इसके बाद घर के लोगों ने हल्ला किया। काफी संख्या में लोग जुटे । तब तक सभी बदमाश फरार हो चुके थे।

ससुराल से जमीन बेचकर बुच्ची लाई थी सात लाख रुपये

विंदेश्वर यादव की विधवा बहन बुच्ची दाई देवी की संपति के कारण डकैती की घटना घटी है। घनश्यामपुर थाने क्षेत्र के बेला पाेहद्दी गांव निवासी राजेश्वर यादव की पत्नी बुच्ची दाई नि:संतान है। तीन वर्ष पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद उसके संपति पर पट्टीदारों की बुरी नजर पड़ गई। जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए हमेशा पट्टीदार मारपीट करता था। थकहार बुच्ची ने 18 कट्ठा जमीन सात लाख रुपये में बेचकर एक माह पहले अपने मायके चली आई। धीरे-धीरे से सारी संपति को बेचकर मायके में ही रहने का प्लान बनाई थी। लेकिन, वह अपने प्लान को साकार कर पाती उससे पहले ही बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दे दिया। जिसमें बुच्ची के सात लाख रुपये सहित भाई के घर से लाखों के जेवरात की डकैती हो गई। मामले को लेकर बुच्ची ने अपने ससुराल के पांच पट्टीदारों पर डकैती करने अथवा कराने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर सभी को आरोपित किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Aus: जानिए क्यों विराट कोहली New India का प्रतिनिधित्व करना पसंद करते हैं
Next: बिहार में सुबह हुई बड़ी वारदात, छपरा में पूर्व जेडीयू MLA के बेटे की गोली मारकर मर्डर, शव फेंका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.