Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी जताया शोक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी जताया शोक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
HHJ

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। गोंडा निवासी पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज रानी सिंह का बीते दिनों लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया है। दोपहर 12 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोंडा ले जाया जाएगा।

कोरोना संक्रमित सत्यदेव सिंह की परिवार के अन्य लोगों के साथ लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती थे, वहां पर हालत बिगड़ने पर उनको मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया था। जहां पर आज हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि पूर्व सांसद एवं भाजपा के समर्पित नेता श्री सत्यदेव सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है। प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी से गोंडा व बलरामपुर से सांसद रहे सत्यदेव सिंह का गुरुवार को हृदयाघात से मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में निधन हो गया है। गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। गोंडा के के सरकुलर रोड निवासी पूर्व सांसद बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उन्हेंं एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां पर हालत में सुधार न होने पर उन्हेंं एयर एंबुलेंस से मेदांता हास्पिटल गुडग़ांव में शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह कोरोना निगेटिव हो गए थे। वह मेदांता अस्पताल में में प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। जहां हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी पू्र्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोजरानी सिंह की मौत हो चुकी है।

पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी तक में शामिल रहे थे। राम मंदिर आंदोलन में भी देवीपाटन मंडल से उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। भाजपा के जिला मंत्री प्रदीप मिश्र ने बताया कि सत्यदेव सिंह 1977 में पहली बार गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए। इसके बाद 1991 और 1996 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में बलरामपुर संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह 1980 से 1985 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।

वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री कालेज में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भी थे। भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य भी थे। वह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, मनोज सिन्हा व आरएसएस के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेताओं के करीबी थे। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत बलरामपुर सीट से सांसद रहे सत्यदेव सिंह भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य भी रहे थे। वह लंबे समय से बीमार थे। अभी पिछले दिनों ही बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह का कोरोना संक्रमण से लखनऊ में निधन हो गया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान आंदोलन: नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर हो सकता है बंद, सड़क पर किसानो का प्रदर्शन जारी
Next: लखनऊ: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का बेटा अरेस्ट, पेशी पर प‍िता से म‍िलने पहुंचा था कोर्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.