Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Ind vs Aus 1st Test: भारत की बल्लेबाजी जारी, विराट और पुजारा हैं क्रीज पर
  • खेल
  • देश

Ind vs Aus 1st Test: भारत की बल्लेबाजी जारी, विराट और पुजारा हैं क्रीज पर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (34)

भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत हुई है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खबर लिखे जाने तक 37 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा नाबाद लौटे हैं।

भारत की पारी, गिरे दो विकेट 

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पृथ्वी शॉ दिन की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने चलता किया। मयंक अग्रवाल को पैट कमिंस ने एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। मयंक 40 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 40 गेंद पर 2 चौके की सहायता से 17 रन बनाने के बाद वह वापस लौटे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), कैमरोन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नैथन ल्योन और जोश हेजलवुड।

इससे पहले दोनों देशों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जा चुकी है, जिसमें से वनडे सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी, जबकि टी20 सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी।

भारत ने साल 2018-19 के दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर इतिहास रचा था। ऐसे में भारत का मनोबल ऊंचा होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी टी20 मैच में मिली जीत की लय को टेस्ट सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी। ये टेस्ट सीरीज इसलिए भी अहम है, क्योंकि आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत ये सीरीज खेली जाएगी, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर एक पर है, जबकि भारतीय टीम नंबर 2 पर है।

भारत ने पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी तमाम उलझनों में है। भारत ने ओपनर के तौर पर मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ को चुना है, जबकि विकेटकीपर के तौर पर रिषभ पंत को बाहर रखा है और रिद्धिमान साहा को मौका दिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Aus: रिकी पोंटिंग ने पहले कर दी थी भविष्यवाणी, किस तरह आउट होंगे पृथ्वी शॉ
Next: EPF खाताधारकों के खाते में इस तारीख़ से पहले आ सकता है पैसा, मिस्‍ड कॉल देकर जाने अपना बैलेंस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.