Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • SBI Special FD vs Senior Citizen Savings Scheme: जानिए इन दोनों में से कौन है बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा लाभ
  • देश
  • बिजनेस

SBI Special FD vs Senior Citizen Savings Scheme: जानिए इन दोनों में से कौन है बेहतर, किसमें मिलेगा ज्यादा लाभ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
18_12_2020-rs1_21178520

रिटायरमेंट के बाद पैसे आने का श्रोत बना रहे इसके लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी फैसला होता है। रिटायरमेंट के बाद आपके जीवनशैली के लिए पैसा आता रहे इसके वास्ते वक्त रहते बचत और निवेश पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसके लिए बैंक सावधि जमा (एफडी) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) सबसे अच्छा विकल्प है। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI ‘WECARE’ के वरिष्ठ नागरिकों की सावधि जमा योजना के विस्तार की घोषणा की।

हम इस खबर में आपको बेहतर निवेश विकल्प चुनने में मदद करने के लिए SBI ‘WECARE’ सीनियर सिटीजन सावधि जमा योजना और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) के बीच तुलना करके बता रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए “एसबीआई वीकेयर” जमा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी विशेष सावधि जमा योजना को दूसरी बार बढ़ाया है। मई में बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI ‘WECARE’ वरिष्ठ नागरिकों सावधि जमा योजना की घोषणा की थी, जो सितंबर के शुरुआत में उपलब्ध हुई थी। हालांकि, बाद में एसबीआई द्वारा यह घोषणा की गई थी कि यह योजना अब मार्च के अंत तक उपलब्ध होगी।

एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि रिटेल टीडी सेगमेंट में पेश किए गए वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष “एसबीआई वीकेयर” डिपॉजिट जिसमें 30 बीपीएस (मौजूदा 50 बीपीएस से अधिक) का अतिरिक्त प्रीमियम ‘सीनियर सिटीजन’ को उनके रिटेल टीडी पर ‘5 साल और उससे अधिक’ के लिए भुगतान किया जाएगा। केवल “एसबीआई वीकेयर” जमा योजना को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया है।

मौजूदा समय में बैंक 6.2% ब्याज देता है, जो सरकार समर्थित पेंशन योजना से कम है। विशेष एफडी योजना कोई अतिरिक्त कर लाभ नहीं देता है। कोई भी एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम में न्यूनतम पांच साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश कर सकता है।

यदि कोई स्कीम के तहत एफडी की समय से पहले निकासी करता है, तो उसे केवल 5.8% ब्याज दर मिलेगा। SBI Wecare FD स्कीम में निवेश करने के लिए ग्राहकों के पास 31 दिसंबर तक का समय है। केवल साठ वर्ष और उससे अधिक आयु के निवासी वरिष्ठ नागरिक योजना के लिए पात्र हैं।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)

नियमित रूप से ब्याज आय अर्जित करने के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के निवेशक अपने जीवनकाल में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। एक वरिष्ठ नागरिक युगल इस योजना में 30 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है। इसकी लॉक-इन अवधि 5 वर्ष है। मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिक योजना 7.4% ब्याज देती है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत सब्सक्राइबर्स को समय से पहले निकासी की अनुमति दी जाती है, लेकिन इस पर पेनाल्टी लागू होता है जो इस प्रकार है…

यदि खाता खोलने की तारीख से 2 साल की समाप्ति से पहले योजना से बाहर निकला जाता है, तो जमा राशि का 1.5 प्रतिशत जुर्माना के रूप में रोक दिया जाता है। यदि खाता खोलने की तारीख से योजना से बाहर निकलें 2 साल से ज्यादा और 5 साल से कम है, तो SCSS शेष का 1 प्रतिशत दंड के रूप में काटा जाता है। दूसरी ओर SCSS योजना के तहत जमा, आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ के लिए गिना जाता है।

 

Post navigation

Previous: Ind vs Aus 1st test match: ऑस्ट्रेलिया को लगे शुरुआती झटके, बुमराह ने झटके दो विकेट
Next: यूपी: हाथरस कांड में आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है CBI, पीड़िता के भाई का भी होगी पूछताछ

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.