Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मॉडर्ना की वैक्सीन को मिली मंजूरी : अमेरिका
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

मॉडर्ना की वैक्सीन को मिली मंजूरी : अमेरिका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
moderna-sixteen_nine

दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने की कवायद जारी है. इस महामारी से निजात पाने के लिए वैक्सीन के ट्रायल का दौर चल रहा है. इस बीच, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के एक पैनल ने मॉडर्ना के कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. पैनल ने इसे कोविड से निपटने का दूसरा विकल्प बताया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कमेटी ने 20-0 के मत के साथ कहा कि वैक्सीन 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में कोरोना के जोखिम को कम करने में कारगर है. करीब एक सप्ताह पहले इसी पैनल ने फाइजर और जर्मन पार्टनर BioNTech की वैक्सीन को हरी झंडी दी थी.

वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने से अमेरिका में कोरोना से निपटने को लेकर उम्मीद बढ़ गई है. अमेरिका में तीन लाख लोग कोरोना की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं. अमेरिका में कोरोना के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत बुधवार को संक्रमण के चलते 3,580 लोगों की मौत हो गई थी. अमेरिका में कोरोना संकट का असर अस्पताल और हेल्थ केयर वर्कर्स पर नजर आने लगा है.

मॉडर्ना की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के पक्ष में वोट करने वाले मेहर्री मेडिकल कॉलेज के मुख्य कार्यकारी डॉ. जेम्स हिल्ड्रेथ ने बताया, इतनी जल्दी दो वैक्सीन का आना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी उन्हें इस बात का पूरा भरोसा नहीं हो रहा है कि वैक्सीन सभी उम्र के लोगों में कोरोना के जोखिम को कम करेगी. उन्होंने कहा कि वह इसके और ट्रायल को देखना चाहेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कहा बनेगी श्रीकृष्ण की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनेगी आकर्षण का केंद्र। …
Next: मिदनापुर बीजेपी रैली TMC के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी, सांसद सुनील मंडल मौजूद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.