Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पहले मैच में बतौर कप्तान न्यूजीलैंड को जिताया, दूसरे मैच में टीम से हुए बाहर, जानिए वजह
  • खेल
  • देश
  • विदेश

पहले मैच में बतौर कप्तान न्यूजीलैंड को जिताया, दूसरे मैच में टीम से हुए बाहर, जानिए वजह

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
20_12_2020-mitchell_santner_21185118_m

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं खेल पाए थे, क्योंकि वे पितृत्व अवकाश पर थे। ऐसे में टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर थे, जिन्होंने पहले मैच में टीम को जीत दिलाई, लेकिन हैमिल्टन में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने उनको प्लेइंग इलेवन में भी शामिल नहीं किया।

ऑकलैंड में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड टीम के कप्तान थे। उस मैच में कीवी टीम ने 5 विकेट से जीता था। मिचेल सैंटनर ने गेंदबाजी में पारी की शुरुआत की थी और कुल 4 ओवर फेंके थे, जिसमें सिर्फ 18 रन दिए और बतौर बल्लेबाज उन्होंने 8 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 12 रन की पारी खेली, जो मैच विजेता साबित हुई। बावजूद इसके सैंटनर को दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

मिचेल सैंटनर को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के पीछे सिर्फ और सिर्फ एक कारण हो सकता है कि कीवी टीम को अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना था। तीसरे मैच के लिए कप्तान केन विलियमसन की तो वापसी हुई ही, साथ ही साथ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी भी टीम का हिस्सा बने। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले काइल जैमीसन को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

हैरान करने वाली बात ये भी रही कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले तेज गेंदबाज जैकब डफी को भी कप्तान केन विलियमसन ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा। यहां तक कि विलियमसन ने इसके पीछे कोई कारण भी नहीं दिया। उन्होंने टॉस के दौरान सिर्फ इतना कहा कि तीन टेस्ट तेज गेंजबाज टीम में वापसी कर रहे हैं। मिचेल और नाथन एस्ले बाहर हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत vs ऑस्ट्रेलिया : टीम इंडिया की शर्मनाक हार जीता ऑस्ट्रेलिया
Next: IND Vs AUS : मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.