Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IND Vs AUS : मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

IND Vs AUS : मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

एडिलेड में मिली करारी हार से टीम इंडिया (Team India) अभी उभर भी नहीं पाई है कि उसे दूसरे मैच से पहले बड़ा झटका लग गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाना है। भारतीय तेज गेदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) कलाई में आए फ्रैक्चर के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। शमी को एडिलेड आके तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस की एक बाउंसर उनकी कलाई पर जा लगी थी। शमी इसके बाद बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मैच की चौथी पारी में वह गेंदबाजी के लिए भी नहीं उतर पाए।

मोहम्मद शमी को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गेंदबाजी वाले हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि फ्रैक्चर कि वजह से टेस्ट सीरीज के बचे हुए तीन मैचों में उनका खेलना संदिग्ध है।  हालांकि बीसीसीआई (BCCI) ने अभी तक इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है। मैच खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली  ‘शमी के हाथ में काफी दर्द में है, वह अपना हाथ भी नहीं उठा पा रहे हैं। उनकी चोट के बारे में हमें शाम तक पता चलेगा।’

मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण के कमजोर होने के साथ टीम को मैदान पर भी एक तेज दिमाग वाले खिलाड़ी की कमी खलेगी। बुमराह के नेतृत्व में इस पेस अटैक में अहम भूमिका में थे। बीते कुछ सालों से भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तिकड़ी के बूते पर ही देश-विदेश में कमाल कर रही है। इन गेंदबाजों के दम पर ही टीम इंडिया का मौजूदा पेस अटैक दुनिया में सबसे घातक माना जाता रहा है। इससे पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी चोटिल होने के कारण इस दौरे पर नहीं आ पाए थे। चार मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ चुकी है और शमी का सीरीज से बाहर होना भारत के लिए खतरे की घंटी है।

वहीं मोहम्मद शमी की जगह टीम में मोहम्मद सिराज को जगह मिल सकती है। सिराज ने दो अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, लिहाजा वह मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में पदार्पण कर सकते हैं। मोहम्मद शमी के बाहर होने के बाद टीम इंडिया के पास तेज गेंदबाजी में ज्यादा विकल्प भी नहीं बचे। फिलहाल मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी ही बैकअप गेंदबाज के तौर पर टीम इंडिया के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि नेट गेंदबाज के तौर पर टी. नटराजन और कार्तिक त्यागी ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद हैं, लेकिन इनके टीम के साथ जुड़ने की संभावना बेहद कम ही है।

Post navigation

Previous: पहले मैच में बतौर कप्तान न्यूजीलैंड को जिताया, दूसरे मैच में टीम से हुए बाहर, जानिए वजह
Next: Paytm से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने पर मिल रहा है इतने रुपये का कैशबैक, इस तरह उठाएं फायदा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.