Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Paytm से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने पर मिल रहा है इतने रुपये का कैशबैक, इस तरह उठाएं फायदा
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

Paytm से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने पर मिल रहा है इतने रुपये का कैशबैक, इस तरह उठाएं फायदा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
LPG-cylinder-on-Paytm

अब आप पेटीएम (Paytm) से अपना एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) बुक कर 500 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हो। पेटीएम ने अपने एप से एलपीजी सिलेंडर बुक करने पर 500 रुपये तक के कैशबैक की पेशकश ग्राहकों से की है। पांच सौ रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम एप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को एक कोड दर्ज करना होता है। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस ऑफर को प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को प्रोमो सेक्शन में प्रोमो कोड ‘FIRSTLPG’ दर्ज करना होता है। ग्राहक इस पेटीएम ऑफर का उपयोग ऑफर अवधि के दौरान सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए मान्य है।

इस तरह उठाएं इस ऑफर का लाभ

स्टेप 1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में पेटीएम एप ओपन करें।

स्टेप 2. अब ‘Show more’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब बांयी तरफ बने कॉलम में से ‘Recharge and Pay Bills’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब ‘Book a Cylinder’ आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. अब आपको अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करना होगा। यहां आपको तीन विकल्प भारत गैस  (Bharat Gas), इंडेन गैस (Indane Gas)और एचपी गैस (HP Gas) दिखाई देंगे।

स्टेप 6. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या ग्राहक संख्या दर्ज करनी होगी।

स्टेप 7. अब आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपको गैस सिलेंडर के लिए लिये जाने वाला शुल्क दिखाई देगा।

स्टेप 8. पेटीएम गैस बुकिंग से पहले  ‘FIRSTLPG’ प्रोमोकोड को अप्लाई करें और ऑफर का लाभ उठाएं।

अगर आपने अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है या आप अपनी मासिक वॉलेट सीमा को पार कर गए हैं, तो आपको गिफ्ट वाउचर में कैशबैक मिलेगा। ध्यान दें कि पेटीएम इस ऑफर पर कोई भी निर्णय ले सकता है।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IND Vs AUS : मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
Next: सिर्फ नेहा कक्कड़ ही नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस भी शादी से पहले हो चुकी है गर्भवती, देंखे लिस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.