Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड: पहाड़ से लेकर मैदानों तक ठंड का कहर, मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की जताई आशंका
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तराखंड: पहाड़ से लेकर मैदानों तक ठंड का कहर, मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की जताई आशंका

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (12)

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड है। आलम यह है कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर मसूरी व नैनीताल से ज्यादा सर्द रहे। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.9 व 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मसूरी में यह 4.4 और नैनीताल में 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी जिलों में सुबह और शाम कोहरा छाने की भी आशंका है।

प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की सर्दी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में झरनों के साथ ही पाइप लाइनों में पानी जम रहा है। पाला गिरने से सुबह सड़कों पर फिसलन बनी हुई है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोल्ड डे कंडीशन की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ और मैदानी जिलों में पाले के दृष्टिगत चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है, लेकिन 22 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में 23 से 26 दिसंबर के बीच बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     23.6     03.7

उत्तरकाशी   17.3     03.7

मसूरी       16.7     04.4

टिहरी       17.0     04.8

हरिद्वार      19.5     01.9

जोशीमठ    10.8     01.6

पिथौरागढ़   19.6     01.2

अल्मोड़ा    20.2     02.5

मुक्तेश्वर    16.3     02.1

नैनीताल     15.9     04.0

यूएस नगर    10.0    03.0

चम्पावत     16.8    01.5

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना संक्रमण की थमी रफ़्तार, लगातार बढ़ रही रिकवरी दर
Next: किसान आंदोलन का आज 25वां दिन, प्रदर्शन के दौरान मरने वालोँ को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.