Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए करेगा डेब्यू, BCCI ने दिया संकेत
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए करेगा डेब्यू, BCCI ने दिया संकेत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में मेहमान टीम भारत को प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करने होंगे, क्योंकि कप्तान विराट कोहली और मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि कुछ खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में एक खिलाड़ी को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है, जिस बात के संकेत खुद बीसीसीआइ ने दी है।

दरअसल, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के फॉर्म में नहीं लौटने की स्थिति में भारतीय टीम दूसरे ओपनर शुभमन गिल की ओर रुख कर सकती है और वे अगले टेस्ट मैच में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। शुभमन गिल आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत से ही टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। तीन वनडे मैच अब तक भारत के लिए खेल चुके शुभमन गिल सफेद जर्सी में नजर आ सकते हैं, क्योंकि उनके अलावा भारत के पास कोई विकल्प नहीं है।

Nice and clean from @RealShubmanGill 😎 #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/oHGQsJhDHh

— BCCI (@BCCI) December 23, 2020

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुभमन गिल इस टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं। शुभमन गिल के साथ अच्छी बात ये है कि उन्होंने आइपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और फिर अभ्यास मैच में भी रन बनाए थे। वहीं, पृथ्वी शॉ अभी तक फॉर्म से बाहर हैं। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी फिट हैं, जिन्होंने नेट्स में कई घंटे गेंदबाजी की। ऐसे में इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

See, who is back in the nets. @imjadeja is here and has started preparing for the Boxing Day Test. #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/skKTgBOuyz

— BCCI (@BCCI) December 23, 2020

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- मैं विराट कोहली की तरह टीम को बीच रास्ते में छोड़कर नहीं आता
Next: कोविड-19 के प्रभाव से बाहर निकलते उद्योग जगत की 2021 में नियुक्तियां और अप्रेजल बढ़ाने का प्लान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.