Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू: भाजपा के कविंद्र गुप्ता ने DDC चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा की, कहीं यह बात
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू: भाजपा के कविंद्र गुप्ता ने DDC चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा की, कहीं यह बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

जम्मू कश्मीर में हाल ही में घोषित हुए जिला विकास परिषद के चुनाव के नतीजो को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया है. जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है यह बात पूरी तरह साफ हो चुकी है.

चुनावों ने साफ किया कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है विशवास- कविंद्र गुप्ता

मिडिया से बात करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि बीजेपी ने इन चुनावों में बहुत बढ़िया परफॉर्म किया है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने के निर्दलीयों को भी समर्थन दिया था. उन्होंने कहा कि इन चुनावों से साफ हुआ है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे का समर्थन किया है. कवींद्र गुप्ता ने दावा किया कि कश्मीर में सीट आना बीजेपी लिए बड़ी बात है.

बीजेपी को साढ़े चार लाख से अधिक वोट मिले- कविंद्र गुप्ता

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सबसे बड़ी लड़ाई बीजेपी बनाम गुप्कार गैंग की थी क्योंकि वह 8 पार्टियां इकट्ठे होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ रही थी. उन्होंने कहा कि एक समय था जब जम्मू कश्मीर में बीजेपी को 5000 वोट मिलते थे लेकिन इन चुनावों में बीजेपी को साढ़े चार लाख से अधिक वोट मिले हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी की जिला विकास परिषद की सीटों का आंकड़ा 100 के आसपास पहुंचेगा. गुप्कार गैंग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों ने 70 साल तक जम्मू साल जम्मू में हुकूमत की है वह आज हाशिए पर हैं, तो उन्हें आत्म चिंतन की जरूरत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में NIA ने आतंकवादी गुट जंद अल अक्सा मामलें में करेगीं जांच
Next: कोरोना वायरस के नए प्रकार के कारण यूरोप में इतना हुआ मौत का आंकड़ा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.