Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • MP में भी लव जिहाद के खिलाफ बना सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

MP में भी लव जिहाद के खिलाफ बना सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (36)

मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया गया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने लव जिहाद विरोधी विधेयक ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020’ को अपनी मंजूरी दे दी है। नए कानून में कुल 19 प्रावधान किए गए हैं, जिसके तहत अगर धर्म परिवर्तन के मामले में पीड़ित पक्ष के परिजन शिकायत करते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

अगर किसी शख्स पर नाबालिग, अनुसूचित जाति/जनजाति की बेटियों को बहला फुसला कर शादी करने का आरोप सिद्ध होता है तो उसे दो साल से 10 साल तक कि सजा दी जाएगी। साथ अगर कोई शख्स धन और संपत्ति के लालच में धर्म छिपाकर शादी करता हो तो उसकी शादी अमान्य मानी जाएगी।

कैबिनेट बैठक के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020’ के ड्राफ्ट में कुल 19 प्रावधान हैं। उनके मुताबिक मध्य प्रदेश में बनने जा रहा लव जेहाद कानून दूसरे राज्यों में बने कानूनों से ज्यादा सख्त होगा। इसमें दोषी को 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।’

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लव जेहाद के खिलाफ कानून को अध्यादेश के जरिए अमल में ला चुकी है।  उत्तर प्रदेश सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ बनाए कानून को अध्यादेश के माध्यम से बीते 24 नवंबर को लागू कर दिया था।

Post navigation

Previous: भारत के खिलाफ चीन की नई साजिश, पाकिस्‍तान को दिए हथियारबंद ड्रोन
Next: PM मोदी रविवार को 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.