Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • OTT डेब्यू : हॉलीवुड टीवी सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी एडप्टेशन में नजर आएगे अभिनेता ऋतिक रोशन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

OTT डेब्यू : हॉलीवुड टीवी सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी एडप्टेशन में नजर आएगे अभिनेता ऋतिक रोशन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के सितारे बुलंदियों को छू रहे हैं. वॉर की जबरदस्त सफलता के बाद एक्टर के पास नई फिल्मों की भरमार है और वे कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं हिचक रहे हैं.

अब ऋतिक के तमाम फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. एक्टर बहुत जल्द अपना मेगा ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. वे हॉलीवुड टीवी सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी एडप्टेशन में नजर आने वाले हैं.

एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक ऋतिक रोशन ने इस खास प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और वे अगले साल मार्च में इस पर काम शुरू कर सकते हैं. इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने के लिए ऋतिक ने मोटी फीस ली है.

कहा जा रहा है कि एक्टर ने पूरे 75 करोड़ रुपये मांगे हैं. अब अभी के लिए ये आंकड़ें सिर्फ अटकलें हैं क्योंकि किसी भी तरह का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है.

मालूम हो कि द नाइट मैनेजर एक काफी सफल और लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज है. अब ऋतिक इसके हिंदी एडप्टेशन में काम करने जा रहे हैं. वे भारतीय सेना के पूर्व सैनिक का रोल प्ले करेंगे जिसे एक होटल का मैनेजर बना दिया जाता है.

सीरीज में ऋतिक, सरकार के एक एंजेंट के तौर पर काम करेंगे. उन्हें एक बड़ा सीक्रेट मिशन दिया गया है जिसके जरिए वे कोई बड़ा भंडाफोड़ करते दिख जाएंगे. अभी ऋतिक के ओटीटी डेब्यू की कोई रिलीज डेट नहीं बताई गई है.

वैसे ऋतिक रोशन, एक्टर सैफ अली खान संग भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. विक्रम-बेताल की कहानियों से प्रेरित इस फिल्म में ऋतिक एक गैंगस्टर का रोल अदा करेंगे. वहीं सैफ पुलिस कॉप के रोल में होंगे.

इसके अलावा ऋतिक अपनी मेगा बजट फिल्म कृष 4 पर भी काम करने जा रहे हैं. फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार दीपिका पादुकोण को साइन करने की तैयारी है.

Post navigation

Previous: PM मोदी रविवार को 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे
Next: धन्नीपुर मस्जिद का डिजाइन विदेशों की तर्ज पर है हम भारत के लोग हैं हम भारतीय शैली पर बनी मस्जिद को ही स्वीकार करेंगे : इकबाल अंसारी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.