Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान : गहलोत कैबिनेट का विस्तार पायलट की वजह से रुका
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राजस्थान : गहलोत कैबिनेट का विस्तार पायलट की वजह से रुका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के रिश्तों में फिर से खटास आ गई है। राज्य में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर अशोक गहलोत ने प्रभारी महासचिव अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ मीडिया से बातचीत की। इस दौरान पायलट का नाम लिए बिना गहलोत ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग दिल्ली के नेता होते हैं और वो जीवन भर ये तमगा लेकर घूमते रहते हैं।

इस दौरान गहलोत ने कहा कि सभी कांग्रेसी नेताओं को चाहिए कि वे जमीन पर काम करें। कुछ नेता दिल्ली वालों से तमगा लेकर आते हैं और फिर वे जीवन भर नेता बनकर ही फिरते रहते हैं।माना जा रहा है कि गहलोत का निशाना पायलट पर था। उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गहलोत कैबिनेट का विस्तार होना है जो पायलट की वजह से रुका हुआ है। दरअसल, पायलट चाहते हैं कि कैबिनेट और संगठन में उनके गुट के नेताओं की भागीदारी बढ़े। वहीं गहलोत राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में अपने गुट के लोगों को रखना चाहते हैं।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान सरकार को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि गहलोत सरकार को सचिन पायलट से ही खतरा है। पायलट जल्द ही पार्टी छोड़कर आएंगे और सरकार गिर जाएगी। अठावले के इस बयान से गहलोत सरकार में हड़कंप मच गया है।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार : नीतीश कुमार को गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए : बीजेपी नेता संजय पासवान
Next: शिवसेना ने अखंड भारत पर ऊँगली उठाई, बीजेपी ने किया पलटवार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.