Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP में कमलनाथ ने एमएसपी पर कानून लाने का किया वादा
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

MP में कमलनाथ ने एमएसपी पर कानून लाने का किया वादा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2018-12_85e4ac8d-7a30-4b62-8f1c-6e3ab2780b84_Kamal_Nath

नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज भोपाल में नए कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी के विधायकों की ट्रैक्टर रैली निकाली. इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी सरकार आने पर एमएसपी पर कानूना लाने का वादा किया है.

कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है, जब कांग्रेस सरकार में आएगी तो हम कानून लाएंगे और न्यूनतम समर्थ मूल्य (MSP) से कम पर खरीदने को अपराध बनाएंगे.

स्थापना दिवस पर कमलनाथ ने कहा, ‘हमारे देश की आजादी के संघर्ष के इतिहास में अगर किसी का नाम लिखा है तो कांग्रेस जन का लिखा है. हमारी कांग्रेस पार्टी का लिखा है, सेवा दल का लिखा है. हमें गर्व है कि हम उस पार्टी और उस सेवा दल के सदस्य हैं जिन्होंने देश को एक झंडे के नीचे रखा है.’

“किसानों की आवाज सुनें और तीनों कानूनों को वापस ले सरकार”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसानों के आंदोलन की पृष्ठभूमि में आज केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार को अन्नदाताओं की आवाज सुननी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए.

पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, “सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए. यह कहना एकदम गलत है कि यह (आंदोलन) राजनीतिक साजिश है. जिस तरह के शब्द ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वो पाप है. किसान का बेटा सीमा पर खड़ा है। किसान देश का अन्नदाता है.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण करेंगे अमित शाह, गांगुली समेत कई दिग्गज पहुंचे स्टेडियम
Next: यूपी: गांधी प्रतिमा तक जाने से रोकने पर नाराज अजय लल्लू कांग्रेस ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.