Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौलवी के उकसाने पर पाकिस्तान के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

मौलवी के उकसाने पर पाकिस्तान के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
New-Picture-255-780x470

पाकिस्तान में बुधवार को हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. खैबर पख्तूनख्वाह के काराक इलाके में स्थानीय पुलिस ने इस घटना को लेकर रातभर छापेमारी की और आरोपियों को पकड़ा.

बुधवार को एक मौलवी के उकसाने के बाद 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने यहां स्थित एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी. मानवाधिकार संगठनों व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने हिंदू मंदिर पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है. अब तक 14 लोगों को पकड़ा गया है और जल्द ही और भी लोग हिरासत में होंगे.

यहां स्थित मंदिर के रेनोवेशन के लिए हिंदू समुदाय ने स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी. इसके बाद ही भीड़ ने आकर यहां तोड़फोड़ मचा दी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : 1 जनवरी से Jio अपने सभी ग्राहकों के लिए डोमेस्टिक कॉल्स को मुफ्त करने जा रही
Next: ICC टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 890 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुचे

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.