Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हडकंप : भारत में ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम के 25 मामलों का पता चला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

हडकंप : भारत में ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम के 25 मामलों का पता चला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
79842059

भारत में ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में जीनोम अनुक्रमण के बाद अबतक 25 मामलों का पता चला है। एनआईवी पुणे लैब द्वारा चार और आईजीआईबी दिल्ली में एक नया अनुक्रमित मामला  मिला है। सभी 25 संक्रमितों को स्वास्थ्य सुविधाओं में आइसोलेट किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। इससे पहले बुधवार को 20 लोगों में नए स्ट्रेन की पहचान हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन में नया स्ट्रेन फैलने की वजह से 23 से 31 दिसंबर तक हवाई उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। हाल ही में सामने आए मामलों को देखते हुए हवाई यात्रा पर रोक एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया, संयुक्त निगरानी समूह ने हालात पर बैठक के दौरान हवाई यात्रा पर रोक को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अब सात जनवरी तक ब्रिटेन और भारत के बीच हवाई संपर्क प्रतिबंधित रहेगा।

भूषण ने सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अगले तीन दिन सख्ती के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने लिखा है कि साढ़े तीन माह से देश में संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में दिख रही है लेकिन नए स्ट्रेन के सुपर स्प्रेडर बनने और भारत में कई मामले मिलने के बाद नए साल के जश्न में सख्ती बरतना जरूरी है। 30 दिसंबर से एक जनवरी तक राज्य कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराएं।

Post navigation

Previous: CBI ने TMC यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे की
Next: बिहार : सत्ताधारी JDU नेता की अपराधियों ने गांव में पीट-पीटकर हत्या की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.