Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार : सत्ताधारी JDU नेता की अपराधियों ने गांव में पीट-पीटकर हत्या की
  • देश
  • बिहार

बिहार : सत्ताधारी JDU नेता की अपराधियों ने गांव में पीट-पीटकर हत्या की

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

बिहार में एक बार फिर अपराधी बेलगाम हुए हैं और कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है, जहां सत्ताधारी जेडीयू के ही एक नेता की अपराधियों ने उसी के गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे की है, जब अपराधियों ने पहले जेडीयू नेता को लाठी-ठंडों से जमकर पीटा और फिर जमकर सड़क पर दौड़ाया. सड़क पर दौड़ाने के बाद अपराधियों ने गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी.

जेडीयू नेता की पहचान पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पंचायत सदस्य बैजनाथ चंद्रवंशी के तौर पर हुई है. हैरानी की बात की है, जिस जगह पर ये घटना हुई है वहां से पुलिस थाना महज 500 गज की दूरी पर है.

घटना के बाद जेडीयू नेता के परिवार और गांववालों ने नेशनल हाइवे 2 को को जामकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों को भगाते हुए नेशनल हाइवे को खुलवाया. पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

वहीं जेडीयू के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हत्या में शामिल अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर नीतीश सरकार और पुलिस की पोल खोलकर रख दी है. जब सत्ताधारी पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं, तो राज्य के आम लोग कितने सुरक्षित होंगे.

Post navigation

Previous: हडकंप : भारत में ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम के 25 मामलों का पता चला
Next: सबसे पहले प्राथमिकता शरीर के स्वास्थ्य की रक्षा है नए साल में इसे जीवन में उतारना है : PM मोदी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.