Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का देहांत हो गया है. आज दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली. बूटा सिंह बड़े दलित नेता थे. वे केंद्र में मंत्री भी रहे थे. इसके अलावा बूटा सिंह बिहार के गवर्नर भी थे. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. 86 वर्षीय बूटा सिंह का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.

बूटा सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे. आठ बार सांसद रहे बूटा सिंह का सियासी जीवन बहुत लंबा रहा.  वर्ष 1934 जालंधर जिले में जन्में बूटा सिंह राष्ट्रीय राजनीति के एक बड़े चेहरे थे. वे 1934 में जालंधर में जन्मे थे. पीएम मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी नेता और कुशल प्रशासक थे. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों और समाज में हाशिये पर चले गए लोगों के लिए आवाज उठाई. पीएम मोदी ने कहा कि वे उनके देहांत से दुखी हैं और उनकी संवेदना बूटा सिंह के परिवार के साथ है.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बूटा सिंह के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सरदार बूटा सिंह के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा. इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं.

Shri Buta Singh Ji was an experienced administrator and effective voice for the welfare of the poor as well as downtrodden. Saddened by his passing away. My condolences to his family and supporters.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 2, 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को नए साल की दी शुभकामनाएं
Next: पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, पांच डिग्री तक गिरा तापमान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.