Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ट्रेनों में महंगा होगा खाना …जानें कीमतें
  • बिजनेस

ट्रेनों में महंगा होगा खाना …जानें कीमतें

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (12)
लाखों रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। अब ट्रेनों में चाय और खाना महंगा होने जा रहा है। यानी ट्रेन में चाय और भोजन के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग के निदेशक की तरफ से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

इन ट्रेनों में महंगा होगा खाना-पीना

सर्कुलर के मुताबिक, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होने जा रहा है। बता दें कि इन ट्रेनों की टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा देना होता है। साथ ही दूसरी ट्रेनों के यात्रियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

चार महीने बाद लागू होंगे नए दाम

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, नए मेन्यू और शुल्क 15 दिनों में अपडेट हो जाएंगे और चार महीने बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के फर्स्ट एसी यात्रियों के लिए ये होंगे दाम

सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
सुबह की चाय 15 35
नाश्ता 90 140
लंच व रात का खाना 145 245
शाम की चाय 70 140

राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के दूसरे व तीसरे एसी यात्रियों के लिए ये होंगे दाम

सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
सुबह की चाय 10 20
नाश्ता 75 105
लंच व रात का खाना 125 185
शाम की चाय 45 90

दुरंतो ट्रेन के स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए ये होंगे दाम

सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
सुबह की चाय 10 15
नाश्ता 40 65
लंच व रात का खाना 80 120
शाम की चाय 20 50

अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए दाम

सूची पहले (रुपये में) अब (रुपये में)
नाश्ता (शाकाहारी) 30 40
नाश्ता (मांसाहारी) 35 50
स्टैंडर्ड मील (शाकाहारी) 50 80
स्टैंडर्ड मील (मांसाहारी) 55 90

इससे पहले 2014 में बदली थीं दरें

इससे पहले साल 2014 में दरें बदली गई थीं। रेलवे बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार, आईआरसीटीसी के आग्रह और बोर्ड की ओर से गठित मेन्यू ऐंड टैरिफ कमिटी की सिफारिशों पर कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इटावा में कुरसेना गांव के पास शुक्रवार सुबह दुष्कर्म और हत्या के आरोपित की पुलिस से मुठभेड़
Next: बंद हो सकती हैं तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियां,

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.