Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पलटवार, अफवाहों की सियासत कर रही है कांग्रेस
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पलटवार, अफवाहों की सियासत कर रही है कांग्रेस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_01_2021-bhagat_21233014

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के उस बयान के बाद सियासत गर्मा गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिना पायलट के जहाज पर सवार कांग्रेस को भाजपा नहीं, बल्कि अपने कुनबे को लेकर चिंता करनी चाहिए। वजह ये कि कांग्रेस में अभी एक और बगावत के आसार हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि कांग्रेस अब अफवाहों की सियासत कर रही है और उसे चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश बगावत की भविष्यवाणी कर रही हैं और दावा कर रहीं कि कई नेता और विधायक उनके संपर्क में हैं। अलबत्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को इसकी भनक तक नहीं है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी सुनी-सुनाई बातों को लेकर गाल बजा रहे है। उन्हें कभी लोकतंत्र की चिंता है तो कभी बगावत का इंतजार। भगत ने कहा कि कांग्रेस बिना पायलट वाला जहाज लग रहा है। कांग्रेस को भाजपा नहीं अपने कुनबे को लेकर चिंता करने की जरुरत है, क्योंकि कांग्रेस में अभी एक बगावत और होने के आसार हैं।

भगत ने यह भी कहा कि कांग्रेस में हताशा और निराशा है। इसी कारण कांग्रेस अब अफवाहों के बूते अपना भविष्य तलाश रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के चलते जनता एक बार फिर भाजपा को सत्ता सौंप रही है। बेहतर होगा कि कांग्रेस पहले अपने दल में तालमेल रखे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: सूझबूझ से बस चालक ने 14 लोगो की बचाई जान, चालक की हुई मौत
Next: सभी मनोकामनायें पूर्ण करेगी संकष्टी चतुर्थी की यह पौराणिक कथा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.