Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पटना की मछुआटोली में बम की आवाज सुन सहमे लोग, छात्राें के बीच हुई थी झड़प
  • देश
  • बिहार

पटना की मछुआटोली में बम की आवाज सुन सहमे लोग, छात्राें के बीच हुई थी झड़प

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_01_2021-farmer_protest_1_21236292_12542843

बिहार की राजधानी पटना में रविवार की रात बम की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछुआटोली चौराहे पर पटेल छात्रावास के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इस बीच बमबाजी भी हुई। बमबाजी की खबर पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक सभी फरार हो गए। थानेदार निशिकांत निशि ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना हुई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषी जो भी होगा कार्रवाई होगी।

रात में हुई घटना, दोपहर तक पहचान नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रविवार की देर रात स्थानीय लोग और पटेल छात्रावास में रहने वाले कुछ लड़कों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। आसपास के लोग जुट गए और दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। स्थित सामान्य हो गई। छात्रावास के लड़के वापस लौट गए। जबकि दूसरे गुट के लोग चौराहे पर ही खड़े थे। इसी बीच छात्रावास के तीन लड़के बाइक से आए और एक एक कर दो बम पटक दिए। धमाका से इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में चौराहे पर रात में कई बार मारपीट और मामूली बात को लेकर झगड़ा हो चुका है। वारदात में कितने लोग शामिल थे? विवाद किस बात को लेकर था? इन सब बिन्दुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। सोमवार दोपहर तक पुलिस किसी आरोपित की पहचान तक नहीं कर सकी।

शाम ढलते ही चौराहे से गायब हो जाती पुलिस

मछुआटोली चौराहे पर अक्सर विवाद होते रहता है। बावजूद पुलिस चौराहे पर गश्ती नहीं बढ़ाती है। पुलिस तब पहुंचती है, जब मामला शांत हो जाता है। कई बार दिन में पुलिस दिखती है, लेकिन शाम होते ही गश्ती गाड़ी चली जाती है। आधी रात के बाद एक जवान भी इलाके में नजर नहीं आते है।

 

Post navigation

Previous: असम के शिक्षा मंत्री भाबेश कलिता ने 427 छात्राओं को स्कूटी की वितरित
Next: दिल्ली : चांदनी चौक में हनुमान मंदिर को हटाकर बनाई गई सड़क, पर नहीं हटाया जाएगा पीपल का पेड़

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.