Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे सीएम योगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे सीएम योगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
05_01_2021-baba_yogi_21239906_115448227

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज यानी पांच जनवरी को 88वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को उनके घर पर जाकर जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वयोवृद्ध भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन पर उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह से फोन पर बात की और उन्हेंं जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका जीवन जन कल्याण और गरीबों को सशक्त करने के लिए समॢपत रहा। उत्तर प्रदेश के कायाकल्प की दिशा में उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Spoke to Shri Kalyan Singh Ji and conveyed birthday greetings to him. His is a life devoted to public service and empowering the poor. Kalyan Singh Ji is admired for his numerous efforts towards Uttar Pradesh’s transformation. May he be blessed with a long and healthy life.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2021

उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जानें किस बल्लेबाज की जगह ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा, पूर्व भारतीय दिग्गज ने नाम किया उजागर
Next: इस्मा का बयान, अक्टूबर-दिसंबर में चीनी उत्पादन 42 प्रतिशत बढकर 110.22 लाख टन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.