Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP के बदायूं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 50 वर्षीय महिला के साथ की गई निर्भया जैसी दरिंदगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

UP के बदायूं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 50 वर्षीय महिला के साथ की गई निर्भया जैसी दरिंदगी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (32)

दिल्‍ली निर्भया गैंग रेप की याद एक बार फिर से ताजा हो गई है। हालांकि इस बार मामला यूपी के बंदायू से सामने आया है, जहां पर इसी तरह की भयानक घटना सामने आई है। यहां पर 50 वर्षीय एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

क्रूर घटना तब हुई जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाली 50 वर्षीय पीड़िता रविवार शाम एक मंदिर में पूजा करने गई थी। घटना बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की बताई गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड डाली गई थी। शव परीक्षण के अनुसार, हमले के दौरान महिला की पसलियां भी टूट गईं और उसके बाएं फेफड़े को भी नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव और सदमे से महिला की मौत हुई है।

महिला के परिवार की शिकायत पर, पुलिस ने एक पुजारी सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। मीडिया से बात करते हुए, पीड़ित के बेटे ने कहा कि उनकी मां का शव उनके घर पर एक पुजारी, ड्राइवर सहित तीन लोगों ने रात में फेंक दिया था।

तीनों आरोपी अभी भी फरार हैं। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की 376 (बलात्कार) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

परिवार का हवाला देते हुए, कुछ अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के 18 घंटे बाद सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली समेत इन राज्यों के ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी से हवा स्वच्छ
Next: बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर यूपी सरकार भी अलर्ट, विशेष सतर्कता के दिए निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.