Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इस उम्र में ओपनर ने किया ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू, सचिन तेंदुलकर से मिलती है ये बात
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

इस उम्र में ओपनर ने किया ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू, सचिन तेंदुलकर से मिलती है ये बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में 21 साल के एक बल्लेबाज ने जगह बनाई तो हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। जिस ओपनर विल पुकोव्स्की के टेस्ट डेब्यू को लेकर टीम के कप्तान टिम पेन से लेकर कोच जस्टिन लैंगर तक बातें कर रहे थे, आखिरकार तीसरे मैच में उनको मैदान पर उतरने का मौका मिली। भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट में पुकोव्स्की ने टेस्ट डेब्यू किया।

22 साल 339 दिन के विल को भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट मैच खेलने वाले 460वें खिलाड़ी बने। टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मैच से पहले उनको टेस्ट कैप दिया और टीम में स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर में एक समानता नजर आई जो महज संयोग है।

This young man is made of everything that makes our country proud! Will Pucovski today becomes the 460th Australian man to wear the Baggy Green! 👏 #AUSvIND pic.twitter.com/E1Os6aWSVT

— Cricket Australia (@CricketAus) January 6, 2021

सचिन के नंबर की जर्सी में उतरे पुकोव्स्की

सिडनी की विक्टोरिया टीम के लिए खेलने वाले विल की जर्सी का नंबर 10 है और वह टेस्ट डेब्यू पर भी इसी नंबर की जर्सी को पहनकर खेलने उतरे। गौरतलब है कि दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल भारत के सचिन तेंदुलकर के जर्सी का नंबर भी 10 ही था। सचिन के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इसी नंबर की जर्सी में मैच खेला था जिसपर फैंस ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने सचिन की नंबर 10 जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया था।

पुकोव्स्की की फर्स्टक्लास रिकॉर्ड 

विल ने अब तक कुल 23 फर्स्टक्लास मैच खेला है जिसमें उन्होंने 6 शतकी पारी के साथ 1744 रन बनाए हैं। उनका औसत 54 का रहा है और सर्वाधिक स्कोर नाबाद 255 रन है। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से ही विल को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह मिली थी।

 

Post navigation

Previous: बर्ड फ्लू के प्रकोप से पैदा हुई स्थिति को देखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित टीम पहुंची केरल
Next: जानिए ऑनलाइन जमा करने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.