Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जानिए ऑनलाइन जमा करने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका
  • देश
  • बिजनेस

जानिए ऑनलाइन जमा करने का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (32)

पोस्ट ऑफिस खाताधारक आसानी से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के माध्यम से बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं। IPPB के जरिये कोई भी अपना बैलेंस आसानी से चेक कर सकता है, पैसे ट्रांसफर कर सकता है और अन्य वित्तीय लेनदेन कर सकता है, ऐसे में ग्राहक को पोस्ट ऑफिस नहीं जाना होगा। IPPB की कुछ सुविधाओं में से रेकरिंग डिपॉजिट (RD), सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), सुकन्या समृद्धि खाता (SSA) डाकघर बचत जमा योजना हैं। पोस्ट ऑफिस के खाताधारक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) एप के जरिए ऑनलाइन पैसा जमा कर सकते हैं। दरअसल, कोरोनावायरस महामारी के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचना चाह रहे हैं, ऐसे में डाकघर पीपीएफ खाताधारक IPPB के माध्यम से अपने पीपीएफ खाते में पैसा जमा कर सकते हैं।

IPPB के माध्यम से पोस्ट ऑफिस PPF में पैसे ट्रांसफर करने का तरीका

  • अपने बैंक खाते से IPPB खाते में पैसे डालें।
  • डीओपी सेवाओं पर जाएं।
  • यहां से आप रेकरिंग डिपॉजिट, सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि खाता, आवर्ती जमा का विकल्प चुन सकते हैं।
  • अगर आप अपने पीपीएफ खाते में पैसा जमा करना चाहते हैं, तो प्रोविडेंट फंड पर क्लिक करें।
  • अपना पीपीएफ खाता नंबर और डीओपी ग्राहक आईडी दर्ज करें।
  • जो राशि जमा करना चाहते हैं उसका उल्लेख करें और ‘भुगतान’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • IPPB तब आपको मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किए गए सफल भुगतान ट्रांसफर के लिए सूचित करेगा।
  • आप इंडिया पोस्ट की ओर से किए गए विभिन्न पोस्ट ऑफिस निवेश विकल्पों का विकल्प चुन सकते हैं और आईपीपीबी मूल बचत खाते के माध्यम से नियमित भुगतान कर सकते हैं।
  • ऐप का उपयोग करके फंड को अन्य बैंक खातों से आईपीपीबी में ट्रांसफर कर सकते हैं।

DakPay डिजिटल पेमेंट एप

पिछले महीने सरकार ने डाकपे डिजिटल भुगतान एप लॉन्च किया था। इसका उपयोग डाकघर और आईपीपीबी ग्राहक भी कर सकते हैं। DakPay इंडिया पोस्ट और आईपीपीबी द्वारा दी गई डिजिटल वित्तीय और सहायक बैंकिंग सेवाएं देता है। यह पैसे भेजने, क्यूआर कोड को स्कैन करने और व्यापारियों के लिए डिजिटल रूप से भुगतान करने जैसी सेवाओं की सुविधा भी देता है।

 

Post navigation

Previous: इस उम्र में ओपनर ने किया ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू, सचिन तेंदुलकर से मिलती है ये बात
Next: संजय दत्त की वाइफ मान्यता ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सौतेली बेटी का आया ये रिएक्शन

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.