Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • स्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सौरव गांगुली ने अपने दोस्त का शुक्रिया अदा किया
  • खेल
  • देश
  • स्वास्थ्य

स्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सौरव गांगुली ने अपने दोस्त का शुक्रिया अदा किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ganguly-discharged_d

कोलकाता में वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को अपने बचपन के दोस्त जॉयदीप का धन्यवाद अदा किया है। जीवन के कठिन दौर में सौरव गांगुली के साथ जॉयदीप थे। इसी वजह से गांगुली ने अपने दोस्त की एक तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कहा है कि जो मेरे लिए आपने किया है, मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।

गांगुली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पिछले 5 दिनों में आपने मेरे लिए जो किया है, कुछ ऐसा है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगा। तुमको 40 साल से जानता हूं और यह परिवार से भी बढ़कर है।” अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, पूर्व भारतीय कप्तान ने वुडलैंड्स अस्पताल की मेडिकल टीम को देखभाल करने और जरूरतमंद प्रक्रियाओं को करने के लिए धन्यवाद दिया।

दादा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। उम्मीद है, मैं जल्द ही उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाऊंगा.” अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब गांगुली के स्वास्थ्य पर ‘निरंतर सतर्कता’ बरती जाएगी और समय-समय पर उचित कदम उठाए जाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन उन्होंने अस्पताल में एक दिन और रहने का फैसला किया।

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉ. रुपाली बसु ने कहा कि पूर्व कप्तान को छुट्टी के बाद दैनिक आधार पर घर पर निगरानी की जाएगी। डॉ. बसु ने संवाददाताओं से बात करते हुए ये भी कहा है कि हमको इस बात की खुशी है और गर्व है कि गांगुली ने हम पर भरोसा जताया और हम उस भरोसे पर खरे उतरे। गांगुली के दोस्त जॉयदीप इस समय क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के क्रिकेट डायरेक्टर हैं और वे कमेंट्री भी करते हैं।

 

Post navigation

Previous: संजय दत्त की वाइफ मान्यता ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सौतेली बेटी का आया ये रिएक्शन
Next: कंगना रनौत के बाद सोनू सूद के खिलाफ बीएमसी ने शिकायत कराई दर्ज

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.