Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पश्चिम बंगाल पहुंचे
  • देश

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पश्चिम बंगाल पहुंचे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
bjp-president-jp-nadda_1610109664

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने दूसरे दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। आज जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल में हैं और यहां एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बंगाल में करीब 73 लाख किसानों से डोर-टू-डोर मुलाकात करेंगे।


जेपी नड्डा दोपहर को एक किसान के घर में खाना भी खाएंगे। नड्डा सबसे पहले बर्धमान के प्रसिद्ध श्रीराधा गोविंद मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वो रोड शो करेंगे और पार्टी की कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद जेपी नड्डा बर्धमान जिले के जगदानंदपुर गांव में सभा करेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी राज्य में ऐसी 40,000 सभाएं करने जा रही है।

पिछले महीने भी जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर थे लेकिन उस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया था और इसका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा था।

काफिले पर हमले के बाद भाजपा और टीएमसी के बीच तनातनी काफी बढ़ गई थी। इस दौरे के कुछ दिन बाद जगत प्रकाश नड्डा कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में देरी : नीतीश कुमार ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया
Next: भारत के हर नागरिक को वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराए केंद्र सरकार : CM केजरीवाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.