Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कंगना रनौत ने ‘twitter’ पर साधा निशाना, कहा- अपने ही लालच के गुलाम बन रहे
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

कंगना रनौत ने ‘twitter’ पर साधा निशाना, कहा- अपने ही लालच के गुलाम बन रहे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ksjsks

अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए काफी जानी जाती हैं. बीते काफी समय से उन्होंने देश के कई बड़े मामलों में अपनी राय खुलकर रखी है. वहीं अब विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में हो रही राजनीतिक गहमागहमी पर भी उन्होंने अपनी राय अपने चिर परिचित अंदाज में रखी है.

दरअसल अमेरिका में यूएस कैपिटल में ट्रंप समर्थकों के बवाल करनेके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है. जिस पर कंगना ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर ही निशाना साधा है. उनका कहना है कि यह अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ हुआ है.

No you don’t,Islamists nation and Chinese propaganda has bought you completely, you only stand for your petty gains. You shamelessly show intolerance for anything other than what they want. U are nothing but a little slave of your own greeds. Don’t preach again its embarrassing. https://t.co/jDn97OVrHU

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 10, 2021

कंगना ने ट्विटर हेड जैक डोर्सी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘इस्लामी मुल्क और चीनी प्रोपेगेंडा ने आपको पूरी तरह से खरीद लिया है. आपको सिर्फ अपना फायदा नजर आता है. इसलिए आप अपने लिए ही स्टैंड लेते हैं.’ इसके साथ ही उनका कहना है कि ‘आप बेहद ही बेशर्मी के साथ दूसरों के विचारों के साथ इंटॉलरेंस करते हैं. आप अपने ही लालच के गुलाम बनते जा रहे हैं.’

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर काफी ज्यादा बहस छिड़ी हुई है. जिसे लेकर ट्विटर हेड जैक डोर्सी का एक काफी पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ट्विटर हमेशा से अभिव्यक्ति की आजादी के साथ खड़ा रहा है और इसका सम्मान करता है. हम सच बोलने वालों के साथ खड़े हैं.

Square is the most powerful set of tools to start, run & grow a business. Download Square, start selling. Download Square, get cash to grow.

— jack (@jack) October 5, 2015

सोशल मीडिया पर सामने इस ट्वीट पर ही कंगना ने निशाना साधते हुए अपनी बात बेबाकी से रखी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग कंगना का समर्थन करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ट्रंप के अकाउंट के सस्पेंशन को सही बता रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋतिक रोशन के 47 वें जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े खास राज
Next: ट्रंप पर महाभियोग चलाने की चर्चा गर्म, जो बाइडेन ने ट्रंप पर कार्रवाई करने को लेकर कहीं यह बात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.