Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ट्रंप पर महाभियोग चलाने की चर्चा गर्म, जो बाइडेन ने ट्रंप पर कार्रवाई करने को लेकर कहीं यह बात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

ट्रंप पर महाभियोग चलाने की चर्चा गर्म, जो बाइडेन ने ट्रंप पर कार्रवाई करने को लेकर कहीं यह बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
db616ea0f5eba108d0744a3a091d437a70-trump

अमेरिकी कांग्रेस में डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद ट्रंप पर महाभियोग चलाने की चर्चा आम है. इस बीच अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर कार्रवाई करने को लेकर दबाव बढ़ा दिया है. उन्होंने बिना नाम लिए एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है कि कानून किसी ताकतवर इंसान को बचाने के लिए नहीं है.

जो बाइडेन ने कहा, “हमारा राष्ट्रपति कानून से ऊपर नहीं है. न्याय आम जनता की सेवा के लिए होता है. किसी ताकतवर इंसान को बचाने के लिए नहीं.”

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के बहुत से समर्थकों ने हाल ही में अमेरिकी संसद भवन में हिंसा और जबरन तोड़फोड़ की थी. ट्रंप समर्थकों ने राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम का सत्यापन कर रहे कांग्रेस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की. इस हिंसा में अब तक 5 लोग मारे गए हैं. इस घटना के बाद से ट्रंप की चौतरफा निंदा हो रही है. उन पर महाभियोग चलाए जाने की चर्चा चल रही है.

Our president is not above the law.

Justice serves the people — it doesn’t protect the powerful.

— Joe Biden (@JoeBiden) January 9, 2021

ट्रंप महाभियोग
प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भीड़ को कैपिटल इमारत में घुसने के लिए भड़काने के मामले में ‘तत्काल’ इस्तीफा नहीं देते हैं तो सदन उन्हें हटाने के लिए महाभियोग लाने संबंधी प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ेगी. तीन नवंबर को हुए चुनाव में ट्रंप की हार के बाद जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. पेलोसी ने एक बयान में कहा, ‘सदस्य उम्मीद करते हैं कि ट्रंप तत्काल इस्तीफा दे देंगे. लेकर अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो मैंने रूल्स कमेटी को निर्देश दिया है कि वे सांसद जेमी रस्किन के 25वें संशोधन और महाभियोग के प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ें.’

वहीं भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा कि महाभियोग प्रक्रिया तत्काल शुरू कर देनी चाहिए. सांसद कइयालीई कहेले ने कहा कि वह ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने का पूरी तरह समर्थन करते हैं, चाहे वह 25 वां संशोधन के इस्तेमाल के जरिए हो या उनके खिलाफ महाभियोग का चौथा अनुच्छेद लाना हो. ट्रंप के व्हाइट हाउस में बने रहने से अमेरिका को असुरक्षा है.

विदेशी मामलों पर हाउस कमेटी के अध्यक्ष सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भी कमेटी के डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग का नेतृत्व किया. पेलोसी को लिखे पत्र में सांसदों ने कहा है कि लोकतंत्र के मामले में अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की स्थिति और कानून के शासन को बहाल करने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना बेहद जरूरी है.

 

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने ‘twitter’ पर साधा निशाना, कहा- अपने ही लालच के गुलाम बन रहे
Next: विपक्षियों पर नीतीश कुमार ने कसा तंज, कहा- पूरे 5 साल तक चलेगी हमारी सरकार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.