Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गोवा के पुलिस (DGP) प्रणब नंदा का शनिवार सुबह कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से निधन
  • देश

गोवा के पुलिस (DGP) प्रणब नंदा का शनिवार सुबह कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से निधन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
tftgcfhg

आईपीएस अफसर नंदा ने दिल्ली में अंतिम सांस ली. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि वह राज्य के वरिष्ठ पुलिस अफसर के असामयिक निधन से हैरान और दुखी हैं.सीएम सावंत ने ट्वीट में लिखा, ”श्री प्रणब नंदा (IPS), डीजीपी, गोवा के असामयिक निधन से हैरान और दुखी हूं. उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. भगवान उन्हें दुख सहन करने की शक्ति दें.”

1998 में भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित होने वाले प्रणब नंदा ने राज्य कैडर में रहते हुए गोवा, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली सहित कई जगहों पर अपनी सेवाएं दीं. गोवा पुलिस के अनुसार, वह इंटेलिजेंस ब्यूरो, 2001 में गृह मंत्रालय (एमएचए) में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर शामिल हुए और हाल ही में कैडर में वापस आने तक तैनात रहे.

आईपीएस अधिकारी नंदा ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में अपने कार्यकाल के दौरान भारत और विदेशों में VVIP सिक्योरिटी को संभाला. इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम राज्यों में उग्रवाद से मुकाबला किया. वह भारत के काबुल, अफगानिस्तान के दूतावास में भी तैनात थे, जहां उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा का ख्याल रखा. इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान में भारत सरकार की कई परियोजनाओं की भी देखरेख की.

Post navigation

Previous: राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के बीच तनातनी थमने का नाम नहीं
Next: खुलने वाले हैं आज सबरीमाला के कपाट,

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.