Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या रह गए हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या रह गए हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:23 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 455 रुपये यानी 0.92 फीसद की गिरावट के साथ 48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का दाम 49,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 428 रुपये यानी 0.87 फीसद टूटकर 48,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 49,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:24 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 871 रुपये यानी 1.32 फीसद लुढ़ककर 65,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मई, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 742 रुपये यानी 1.11 फीसद की गिरावट के साथ 66,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 66,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का मूल्य 15.50 डॉलर यानी 0.84 फीसद की गिरावट के साथ 1,839.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3.09 डॉलर यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 1,842.42 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.29 डॉलर यानी 1.12 फीसद की गिरावट के साथ 25.29 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। हालांकि, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.06 डॉलर यानी 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 25.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या है रेट
Next: बिग बॉस 14: अर्शी खान ने मांगा सामान तो राखी ने दिया ऐसा जवाब जिसे सुनकर लोग हो गए हैरान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.