Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को NCPCR ने जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा को NCPCR ने जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (29)

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दे दिया था जिससे वह सुर्ख़ियों में आ गए। देखते ही देखते विवाद भी बढ़ गया और अब उन्हें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है। जी हाँ, हाल ही में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक नोटिस जारी किया है जिसमे उनसे कहा गया है कि, ‘नाबालिग लड़कियों और कानून के खिलाफ दिए गए अपने बयाना का स्पष्टीकरण दो दिनों ने भीतर दें।’

क्या कहा था सज्जन सिंह वर्मा ने- जी दरअसल आज सुबह ही सज्जन सिंह वर्मा ने अपने एक बयान में कहा था, ‘जब डॉक्टर कहते हैं कि लड़कियां 15 साल में बच्चे को जन्म देने के लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है?’ उनके इसी बयान को लेकर इस समय वह विवादों में आ गए हैं। वैसे सज्जन सिंह ने अपने बयान में शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा था। आज सुबह ही उन्होंने कहा था, ‘शिवराज कौन-सा बड़ा डॉक्टर हो गया है।’ हुआ यूँ था कि बीते दिनों ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश में बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की बात कही थी।

इसी के बाद शिवराज सिंह चौहान के बयान पर टिप्पणी करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, ‘डॉक्टर कहते हैं कि 15 साल के बाद ही बच्ची प्रजनन के योग्य हो जाती है। लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। उन्हें शादी की उम्र पर बयान देने के बजाय बच्चियों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।’ वैसे यह पहली बार नहीं है जब सज्जन सिंह अपने किसी बयान को लेकर चर्चाओं में आए हो। वह इसके पहले भी अपने एक बयान को लेकर सुर्ख़ियों में थे। उस दौरान उन्होंने कहा था, ‘भाजपा ने मंत्री इमरती देवी और एदल सिंह कंसाना को योजनाबद्ध तरीके से हरवाया। ये दोनों जीत जाते तो भाजपा के लिए गले की हड्डी बन जाते।’

Post navigation

Previous: प्रियल गौर पनी बोल्ड तस्वीरों से खूब बटोरती रही है सुर्खियां, जमकर वायरल पोस्ट
Next: हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टेटिव्स में ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव हुआ पारित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.