Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 5 माह में 8,400 रुपये टूटा सोना, चांदी में आ गई गिरावट, जानिए भाव
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

5 माह में 8,400 रुपये टूटा सोना, चांदी में आ गई गिरावट, जानिए भाव

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (23)

इस सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत एमसीएक्स एक्सचेंज पर 519 रुपये की भारी गिरावट के साथ 48,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 514 रुपये की गिरावट के साथ 48,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते सोने के भाव में कितना अंतर आया है।

इस हफ्ते सोने में आई गिरावट

इस हफ्ते सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 11 जनवरी को एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव 48,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 48,967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस प्रकार इस सोने के भाव में इस हफ्ते 265 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

इस हफ्ते चांदी के भाव में आई तेजी

इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव एमसीएक्स पर 1919 रुपये की भारी गिरावट के साथ 64,764 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इस चांदी का भाव इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 11 जनवरी को एमसीएक्स पर 63,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 64,231 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में इस हफ्ते में 533 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई।

सोना अपने पिछले उच्च स्तर से 8400 रुपये टूटा 

सोने के भाव अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी अधिक गिर चुके हैं। पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव में पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में फरवरी, 2021 वायदा का सोना 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अगर हम मौजूदा कीमत से इसकी तुलना करें, तो इस सोने की कीमत अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 8,398 रुपये टूट चुकी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल दामों में अभी नहीं है राहत की उम्मीद, जानिए अभी क्या है कीमत
Next: कबीर बेदी का आज है जन्मदिन, जेम्स बॉन्ड सीरीज में नजर आने वाले एकलौते भारतीय एक्टर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.