Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कार एक्सीडेंट के बाद अभिनेता महेश मांजरेकर ने एक आदमी को थप्पड़ मारा, FIR दर्ज
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

कार एक्सीडेंट के बाद अभिनेता महेश मांजरेकर ने एक आदमी को थप्पड़ मारा, FIR दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
महेश-मांजरेकर

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर आ रही है.अभिनेता महेश मांजरेकर पर पुणे के एक पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है. महेश मांजरेकर पर आरोप है कि उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ मारा है और साथ में गालियां भी दी हैं.

घटना 15 जनवरी के दिन की बताई जा रही है जब एक कार एक्सीडेंट के बाद महेश मांजरेकर द्वारा कथित तौर पर एक आदमी को थप्पड़ मार दिया गया. पुणे के यावत पुलिस स्टेशन में गैर संज्ञेय अपराध (non-cognizable offence) के लिए महेश मांजरेकर पर FIR दर्ज कर ली गई है. इसे लेकर समाचार एजेंसी ANI ने एक ट्वीट भी किया है. आप ये ट्वीट यहां भी देख सकते हैं.

एक्टर महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. उन्हें बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है. उन्होंने एक्टिंग, डायरेक्शन, राइटिंग से लेकर प्रोडक्शन तक में काम किया है. महेश अपनी फिल्मों में निगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं. वे पहली बार दूरदर्शन की मराठी सीरीज क्षितिज में नजर आए थे. इसमें उन्होंने एक कुष्ठ रोगी का रोल निभाया था.

सलमान खान की चर्चित फिल्मों में से एक दबंग में महेश मांजरेकर ने एक भ्रष्ट पुलिसवाले का किरदार निभाया था. जिसे बहुत लोगों द्वारा पसंद किया गया था. उनकी बेटी सई मांजरेकर ने भी सलमान खान की फिल्म दबंग-3 से अपना डेब्यू किया था. विशेष बात ये है कि इस फिल्म में भी संजय मांजरेकर ने एक रोल निभाया था. इस फिल्म में महेश मांजरेकर सोनाक्षी के पिता बने थे.

Post navigation

Previous: ब्रिस्बेन टेस्ट : भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई
Next: PM मोदी : भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक साथ आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.